फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Roadways passengers will get information about buses on the lines of trains

UP News : ट्रेन की तर्ज पर रोडवेज यात्रियों को मिलेगी बसों की जानकारी, छह हजार बसें होंगी हाईटेक

Tue, 01 Aug 2023 05:49 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 01 Aug 2023 05:49 AM IST
सार

निर्भया योजना के तहत रोडवेज की बसों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस व पैनिक बटन लगाने का काम हाल ही में जापान की कंपनी एनईसी को   सौंपा गया है। एनईसी के अलावा भारत की दो और सिंगापुर की एक कंपनी ने आवेदन किया था।

विज्ञापन
Roadways passengers will get information about buses on the lines of trains
यूपी रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चार महीने में रोडवेज की छह हजार बसें हाईटेक हो जाएंगी। इसके लिए जापान की कंपनी एनईसी ने काम शुरू कर दिया है। कंपनी बस यात्रियों के लिए रेलवे का नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) एप की तर्ज पर एक एप भी बनाएगी। इसे मोबाइल फोन में डाउनलोड कर यात्री बसों की लोकेशन जान सकेंगे। बसों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस लगाए जाएंगे। वहीं, परिवहन मुख्यालय पर कमांड सेंटर भी बनाया जाएगा, जहां से बसों की ट्रैकिंग होगी।

विज्ञापन


निर्भया योजना के तहत रोडवेज की बसों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस व पैनिक बटन लगाने का काम हाल ही में जापान की कंपनी एनईसी को   सौंपा गया है। एनईसी के अलावा भारत की दो और सिंगापुर की एक कंपनी ने आवेदन किया था।

विज्ञापन

 


परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि बसों में लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस होने से हादसों पर लगाम लगाने में भी मदद मिलेगी। कंपनी प्रत्येक बस में बाई तरफ पांच और दाई तरफ पांच यानी कुल 10 पैनिक बटन लगाएगी। इससे यात्रियों को आपातकालीन मदद मुहैया कराई जा सकेगी। पैनिक बटन दबाए जाते ही तत्काल कमांड कंट्रोल को जानकारी मिलेगी और नजदीकी पुलिस स्टेशन को भी सूचित कर दिया जाएगा। वहीं, योजना के तहत रोडवेज के सौ मुख्य बस स्टेशनों पर एलईडी डिस्प्ले पैनल और अनाउंसमेंट सिस्टम भी लगाए जाएंगे। आने-जाने वाली बसों की जानकारी डिस्प्ले स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक, आईटी यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि रोडवेज के लगभग दस हजार बसों में पैनिक बटन व लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस लगाई जानी है। इसमें चार हजार बसें ऐसी हैं, जो अगले छह से आठ महीने में स्क्रैप हो जाएंगी। लिहाजा जापान की कंपनी उन छह हजार बसों में पैनिक बटन व डिवाइस लगाएगी, जिनकी अभी लाइफ है। कंपनी इन बसों के मेंटेनेंस का काम भी देखेगी।



अत्याधुनिक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनेगा
रोडवेज बसों में लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस लगने के बाद उन्हें ट्रैक करने के लिए 20 क्षेत्रों में रीजनल मॉनिटरिंग सेंटर और मुख्यालय पर एक अत्याधुनिक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाया जाएगा। इस सेंटर से हर बस पर नजर रखी जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed