फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   roadways lucknow region failed in performance

Lucknow News: परिवहन निगम के लखनऊ परिक्षेत्र में बसें बढ़ी, यात्रियों की संख्या हुई कम

Sat, 02 Aug 2025 12:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:24 PM IST
विज्ञापन
roadways lucknow region failed in performance

विज्ञापन
परिवहन निगम का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। परिवहन निगम के लखनऊ परिक्षेत्र की स्थिति खराब है। बसों की संख्या में वृद्घि होने के बावजूद यात्रियों की संख्या कम हुई है। लोड फैक्टर 59 प्रतिशत से घटकर 51 फीसदी पहुंच गया। जबकि बसों की संख्या 963 से बढ़कर 1013 हुई थी। बसें बढ़ने के बाद भी यात्रियों की संख्या कम होना अफसरों की लापरवाही को उजागर करता है।

यह बात शुक्रवार को हुई समीक्षा में सामने आई है। चारबाग, अवध और उपनगरीय डिपो की स्थिति खराब है। यहां पर 50 प्रतिशत से कम यात्री मिल रहे हैं। अधिकारियों की अनदेखी की वजह से 18 फीसदी से अधिक बसें निष्प्रयोज्य हैं। परिवहन निगम ने एक से 27 जुलाई तक की बसों की समीक्षा की है। इसके अनुसार वर्ष 2024 में लखनऊ परिक्षेत्र के पास 963 बसें थीं। इस दौरान करीब 59 फीसदी बसों का लोड फैक्टर था। जबकि साल 2025 में बसों की संख्या बढ़कर 1013 हो गई, लेकिन लोड फैक्टर घटकर 51 फीसदी रह गया। राजधानी में यात्रियों की कमी ने परिवहन निगम अफसरों को चिंतित कर दिया है। अफसरों की मनमानी और लापरवाही के चलते यात्री घट रहे हैं। डग्गामारी नहीं रोकी जा पा रही है। वर्ष 2024 की तुलना में इस वर्ष करीब एक प्रतिशत बसें कंडम खड़ी हैं।
विज्ञापन


लखनऊ रीजन का हाल
डिपो        बस            लोड फैक्टर       
        2025    2024        2025    2024
चारबाग    144    124         47    56
अवध        104    107         46    54
कैसरबाग    165    139         54    63
राबयरेली    158    157         48    55
बाराबंकी    99    104         64    67
आलमबाग    84    80         52    57
उपनगरीय    130    122         44    55
कैसरबाग अनुबंधित    129    130    61    68
नोट: लोड फैक्टर का डाटा प्रतिशत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed