फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   roadways employees will get the benefit of 7th pay commission

रोडवेज के 18 हजार कर्मी पाएंगे 7वां वेतनमान, मृतक आश्रितों को मिलेगी नौकरी

Mon, 09 Apr 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 09 Apr 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
roadways employees will get the benefit of 7th pay commission
प्रमुख सचिव (परिवहन) आराधना शुक्ला को मांग पत्र सौंपते रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पांडेय एवं प्रांतीय महामंत्री गिरीश चंद्र मिश्र। - फोटो : amar ujala
उप्र. राज्य सड़क परिवहन निगम के 18 हजार कर्मियों को जल्द ही 7वां वेतनमान मिलेगा। वहीं, 600 पद सृजित कर मृतक आश्रितों को कोटे में नौकरी दी जाएगी। 10 दिन में इस संबंध में प्रस्ताव कैबिनेट से मंजूर होगा।
विज्ञापन


शासन और रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के बीच रविवार को हुए इस समझौते के बाद 8 अप्रैल की रात 12 बजे से होने वाली कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित हो गई है।
विज्ञापन


संयुक्त परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पांडेय एवं प्रांतीय महामंत्री गिरीश चंद्र मिश्र ने बताया कि प्रमुख सचिव (परिवहन) आराधना शुक्ला और प्रबंध निदेशक पी. गुरु प्रसाद के साथ हुई बातचीत में मांगों पर सहमति बनने के बाद रोडवेज कर्मियों की हड़ताल स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ता में कर्मचारियों को 10 दिन में 7वां वेतनमान, मृतक आश्रितों को नौकरी और संविदा ड्राइवरों-कंडक्टरों को फिक्स वेतन देने सहित सभी मांगों पर सहमति बनी है। प्रबंध निदेशक ने महंगाई भत्ते की किस्त का आदेश तत्काल जारी कर दिया, जबकि एसीपी एवं वेतन विसंगति के मुद्दे पर एक माह में समस्या के निराकरण का आश्वासन मिला है।

कर्मचारी नेताओं ने बताया कि लिखित समझौता का आदेश हासिल होने के बाद प्रदेश के सभी संगठन पदाधिकारियों को हड़ताल स्थगित होने की सूचना भेज दी गई है।

डीए लागू, 1000 बढ़ा वेतन

roadways employees will get the benefit of 7th pay commission
money
परिवहन निगम ने समझौते के तत्काल बाद जुलाई 2016 की 7 फीसदी महंगाई भत्ते की बकाया किस्त देने का आदेश जारी कर दिया है। निगम कर्मियों का महंगाई भत्ता 125 से बढ़कर अब 132 फीसदी हो गया है। इससे हर कर्मचारी का 1000-1000 रुपये वेतन बढ़ गया। हालांकि जनवरी 2017 की एक किस्त बाकी है।   

संविदा कर्मी पाएंगे 14 हजार फिक्स वेतन
संविदा ड्राइवर-कंडक्टर अब एक माह में 24 दिन ड्यूटी और 5000 किमी बस का संचालन करेंगे तो उनको 14 हजार रुपये का फिक्स वेतन दिया जाएगा। फिक्स वेतन के लिए निगम दूसरी कैटेगरी को निदेशक मंडल की बैठक में पास कराएगा। अब तक उत्कृष्ट श्रेणी के संविदा ड्राइवर-कंडक्टर 17 हजार फिक्स वेतन पाते हैं।

संविदा की नौकरी पक्की होगी
परिवहन निगम में 31 दिसंबर 2001 तक संविदा ड्राइवर-कंडक्टर के रूप में जॉइन करने वालों की नौकरी पक्की होगी। ऐसे कर्मचारियों की तादाद एक हजार से अधिक बताई गई है। वहीं ऑन ड्यूटी के दौरान घायल होने वाले संविदा ड्राइवर-कंडक्टर 2.50 लाख रुपये का उपचार निगम की रकम से करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed