लखनऊ। निजी कंपनी में विलय के विरोध में रोडवेज के संविदाकर्मियों ने मंगलवार को हजरतगंज में गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया। करीब 500 परिचालक हड़ताल पर रहे। उन्होंने प्रशासन पर बात न सुनने का आरोप लगाया। संविदाकर्मी निजी कंपनी एसएस एंटरप्राइजेज में विलय का विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि वे किसी निजी कंपनी के साथ काम नहीं करेंगे। दुबग्गा डिपो के संविदाकर्मियों ने वाहन प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। यह आंदोलन और कार्य बहिष्कार कई दिनों से जारी है। सिटी बस सेवा से जुड़े 500 परिचालक हड़ताल में शामिल हैं। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई संविदाकर्मियों को हिरासत में लिया। उन्हें हजरतगंज से हिरासत में लेकर इको गार्डन भेजा गया।

प्रदर्शन करते रोडवेज के संविदाकर्मी।

प्रदर्शन करते रोडवेज के संविदाकर्मी।

प्रदर्शन करते रोडवेज के संविदाकर्मी।