फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   roadways buses employees to go on strike from today's night.

यूपी में शनिवार रात से बसों का चक्का जाम, सातवें वेतनमान को लेकर हड़ताल पर जाएंगे कर्मचारी

Sat, 07 Apr 2018 11:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 07 Apr 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
roadways buses employees to go on strike from today's night.

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर उत्तर प्रदेश में आठ अप्रैल की रात 12 बजे से रोडवेज बसों का चक्का जाम हो जाएगा। संगठन ने हड़ताल की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन


उधर, परिवहन निगम ने इस हड़ताल से निपटने एवं जनता को बस सुविधा मुहैया कराने का कोई इंतजाम अभी नहीं किया है। परिषद के अध्यक्ष चंद्रशेखर पांडेय एवं महामंत्री गिरीश चंद मिश्र ने शनिवार को बताया कि कर्मचारी सातवां वेतनमान एवं संविदा ड्राइवरों व कंडक्टरों को फिक्स वेतन देने सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल करेंगे। रात 12 बजे से किसी भी बस अड्डे से बस का संचालन नहीं होगा। यानी रात की पाली के ड्राइवर एवं कंडक्टर हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन


दोनों नेताओं ने कहा, लाभ में होने के बावजूद परिवहन निगम न तो सातवां वेतनमान लागू कर रहा है और न छठे वेतनमान का एरियर दे रहा है। अब जनता को शासन की उदासीनता का  खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, सेंट्रल रीजनल वर्कशाप कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री जसवंत सिंह ने कहा, हमने उनकी मांगों के समर्थन में हड़ताल में शामिल होने की बात कही थी लेकिन रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने खारिज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed