{"_id":"5ac90c3c4f1c1bb5618b62c2","slug":"roadways-buses-employees-to-go-on-strike-from-today-s-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में शनिवार रात से बसों का चक्का जाम, सातवें वेतनमान को लेकर हड़ताल पर जाएंगे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में शनिवार रात से बसों का चक्का जाम, सातवें वेतनमान को लेकर हड़ताल पर जाएंगे कर्मचारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 07 Apr 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर उत्तर प्रदेश में आठ अप्रैल की रात 12 बजे से रोडवेज बसों का चक्का जाम हो जाएगा। संगठन ने हड़ताल की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
उधर, परिवहन निगम ने इस हड़ताल से निपटने एवं जनता को बस सुविधा मुहैया कराने का कोई इंतजाम अभी नहीं किया है। परिषद के अध्यक्ष चंद्रशेखर पांडेय एवं महामंत्री गिरीश चंद मिश्र ने शनिवार को बताया कि कर्मचारी सातवां वेतनमान एवं संविदा ड्राइवरों व कंडक्टरों को फिक्स वेतन देने सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल करेंगे। रात 12 बजे से किसी भी बस अड्डे से बस का संचालन नहीं होगा। यानी रात की पाली के ड्राइवर एवं कंडक्टर हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
दोनों नेताओं ने कहा, लाभ में होने के बावजूद परिवहन निगम न तो सातवां वेतनमान लागू कर रहा है और न छठे वेतनमान का एरियर दे रहा है। अब जनता को शासन की उदासीनता का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
इस बीच, सेंट्रल रीजनल वर्कशाप कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री जसवंत सिंह ने कहा, हमने उनकी मांगों के समर्थन में हड़ताल में शामिल होने की बात कही थी लेकिन रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने खारिज कर दिया।