फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Roadways bus lost control and overturned in ditch in Lucknow many buried

लखनऊ में हादसा: तेज रफ्तार रोडवेज बस गड्ढे में गिरी, हादसे में पांच की मौत... 19 घायल

Fri, 12 Sep 2025 08:52 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 Sep 2025 08:52 AM IST
सार

राजधानी लखनऊ के काकोरी में बाइक सवार को बचाने में पलटे ट्रैक्टर-टैंकर से टकराकर बस अनियंत्रित होकर 45 फीट गड्ढे में पलट गई। हादसे के समय बस में 44 लोग सवार थे।

विज्ञापन
Roadways bus lost control and overturned in ditch in Lucknow many buried
अनियंत्रित होकर खंती में पलटी रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राजधानी लखनऊ के काकोरी में बेहता नदी पुल के पास बृहस्पतिवार की शाम तेज रफ्तार रोडवेज बस 45 फीट गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। बस में कुल 44 यात्री सवार थे। इनमें चालक व परिचालक समेत 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी काकोरी में प्रारंभिक इलाज के बाद घायलों को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेकर अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम कैसरबाग डिपो की बस लेकर चालक अनिल कुमार वर्मा हरदोई से लखनऊ लौट रहे थे। हादसे में घायल परिचालक मो. रेहान के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे एक बाइक सवार को बचाने में ट्रैक्टर-टैंकर सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गया। वहां से गुजर रही रोडवेज बस ट्रैक्टर-टैंकर से टकराकर गड्ढे में जा गिरी। रफ्तार में होने के कारण बस ने आठ बार पलटी खाई। बस के पहिए ऊपर हो गए। मौके पर चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


कड़ी मशक्कत के बाद बस को सीधा कर जेसीबी और क्रेन की मदद से बस का हिस्सा काटा गया। पुलिस, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ के अलावा डीएम, पुलिस आयुक्त, कमिश्नर भी मौके पर पहुंचे। बस में फंसे लोगों को निकालकर घायलों को ट्रामा सेंटर भेजा गया। यहां पीलीभीत निवासी बाबू राम व जगदीश, मथुरा निवासी नरदेव, बदायूं निवासी संजीव व लखनऊ के काकोरी बुधड़िया निवासी दिलशाद को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी की अलग कहानी... बस ने मारी थी आगे जा रहे ट्रैक्टर में टक्कर

Roadways bus lost control and overturned in ditch in Lucknow many buried
घटना के बाद बस की हालत। - फोटो : अमर उजाला।

प्रत्यक्षदर्शी साहा ने बताया कि वह राजाजीपुरम से कार से आ रहे थे। बस तेज रफ्तार में थी। बस ने आगे जा रहे ट्रैक्टर- टैंकर को पहले टक्कर मारी। इसके बाद बाइकसवार को चपेट में लेते हुए गड्ढे में जा गिरी।

दो बाइकसवार चपेट में आए, एक शव के चिथड़े उड़े
हादसे में दो बाइक सवार भी बस की चपेट में आ गए। बस के नीचे बाइक दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, एक व्यक्ति बस की चपेट में आकर उसके बाएं हिस्से में फंस गया। घटना के करीब 50 मिनट बाद जब जेसीबी की मदद से बस को निकाला गया तो शव उसी में चिपका मिला। शव के चिथड़े उड़ गए थे।

कई घायल खुद भागकर पहुंचे अस्पताल

Roadways bus lost control and overturned in ditch in Lucknow many buried

बस हादसे के कई घायल एंबुलेंस और पुलिस के पहुंचने से पहले खुद ही अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। कुछ लोग ग्रामीणों की मदद से सीएचसी तक पहुंचे। एक घायल को स्कूटी पर लादकर ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। बाद में एंबुलेंस की मदद से घायलों की सीएचसी और फिर वहां से ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। कई यात्री मामूली चोटिल थे जो प्रारंभिक उपचार के बाद घर चले गए। डीएम विशाख जी के मुताबिक हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। घायलों का समुचित इलाज कराया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल के अलावा सीएचसी और ट्रॉमा सेंटर पर मौजूद है।

ग्रीन कॉरिडोर बनाकर ट्रॉमा भेजे गए दो घायल
गंभीर रूप से घायल दो लोगों को पहले सीएचसी काकोरी में भर्ती कराया गया था। घायलों की हालत बिगड़ता देख उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर करने की तैयारी की गई। इसके लिए पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ग्रीन कॉरिडोर बनाकर दोनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। इसके बाद घायलों का इलाज शुरू किया जा सका।

ये रही घायलों की सूची

इरशाद हुसैन (60) निवासी दुबग्गा, अनुराग (28) निवासी हुलालखेड़ा, मोहनलालगंज, अरविंद कुमार अवस्थी (56) निवासी आलमनगर, संजय (30) निवासी दुगौली काकोरी, राजेश मौर्या (35) निवासी गनेशपुर संधना, सीतापुर, बसंत देवी (40) निवासी बालाजी खेतई, हरदोई, संजीव प्रकाश श्रीवास्तव (50) निवासी न्यूहैदरगंज कैंपल रोड बालागंज, अरुण कुमार निवासी रश्मिखंड, भरत कुमार निवासी त्रिवेणीनगर, दिनेश (40) शारदानगर, आशियाना, सुहैल अहमद निवासी गढ़ी कनौरा, दुर्गेश (40) निवासी पूरे बैजू गुरबक्सगंज रायबरेली, राकेश निवासी कठबारा बीकेटी, शुभाजीत मुखर्जी निवासी रुचिखंड (40) निवासी इंदिरानगर, अविरल वर्मा (29) निवासी प्रगति नगर कोतवाली देहात हरदोई, अनूप कुमार निवासी मौलवीगंज, अनुज राज निवासी मौलवीगंज, बस चालक अनिल कुमार (45) निवासी श्रृंगारनगर परिचालक मोहम्मद रेहान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed