{"_id":"67476fdf812ea68e1e0ec9e7","slug":"roadways-bus-collides-with-tractor-driver-injured-raebareli-news-c-101-1-rai1002-123222-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रोडवेज बस ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रोडवेज बस ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, चालक घायल
Thu, 28 Nov 2024 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में मंगलवार की रात हरचंदपुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त रो
रायबरेली। अनियंत्रित रोडवेज की बस ने ट्रैक्टर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको इलाज के लिए हरचंदपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं बस चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
मामला रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अंगद का पुरवा का है। बीती मंगलवार की रात करीब 11 बजे रायबरेली डिपो की बस सवारियों को लेकर रायबरेली से लखनऊ जा रही थी। अंगद का पुरवा थाना हरचंदपुर क्षेत्र के पास बस के आगे चल रहे ट्रैक्टर में पीछे से रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। घटना के दौरान ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं ट्रैक्टर चालक सुरेंद्र कुमार पुत्र रामस्वरूप घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरचंदपुर से रायबरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और रोडवेज बस चालक अवधेश सिंह निवासी विशंभर पट्टी थाना अमेठी को हिरासत में ले लिया। बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस में लखनऊ भेजा गया।