फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   roadway's 194 cr debt on police debt

Lucknow News: सरकारी विभागों पर रोडवेज का 200 करोड़ बकाया, पुलिस पर सर्वाधिक बकाया 194 करोड़

Fri, 04 Jul 2025 07:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
roadway's 194 cr debt on police debt
सरकारी विभागों पर रोडवेज का 200 करोड़ बकाया, पुलिस पर सर्वाधिक बकाया 194 करोड़
विज्ञापन

बकाया मिले तो बढ़ें यात्री सुविधाएं, सुधरें बस अड्डे
आठ श्रेणियों के यात्रियों को रोडवेज देता है मुफ्त सफर की सुविधा
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। परिवहन निगम(रोडवेज) की ओर से आठ श्रेणियों के यात्रियों को बसों में फ्री यात्रा की सुविधा दी जाती है। इसके एवज में रोडवेज संबंधित विभागों से टिकट की धनराशि वसूलता है। इसके तहत सरकारी विभागों पर रोडवेज का करीब 200 करोड़ रुपये बकाया है, इसमें सर्वाधिक बकाया पुलिस विभाग पर है। यह 194 करोड़ रुपये है।
ऐसे में इस बकाया धनराशि के मिल जाने पर बस अड्डों की दशा सुधारने के कार्य हो सकते हैं। यात्री सुविधाओं में वृद्घि की जा सकती है, ऐसा अफसरों का कहना है। रोडवेज बसों से मुफ्त यात्रा की श्रेणियों में राज्यसभा-लोकसभा सदस्य, विधान परिषद व विधानसभा के पूर्व सदस्य, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, दिव्यांगजन, लोकतंत्र रक्षक सेनानी व उनके साथ एक-एक सहयात्री, राष्ट्रीय-राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार शामिल हैं। इन्हें फ्री में सफर कराया जाता है और भुगतान संबंधित विभागों से लिया जाता है। लेकिन विभाग भुगतान में देरी करते हैं। इन पर कुल 4,51,15,655 रुपये से अधिक बकाया है। जबकि पुलिस विभाग पर 194 करोड़ रुपये बकाया है। रोडवेज की ओर से भुगतान के लिए पत्र भेजा गया है। साथ ही तर्क दिया गया है कि समय पर भुगतान हो जाने पर बसों की मरम्मत में आसानी होगी।
विज्ञापन


इतना है बकाया
दिव्यांग: 3,15,90,456 रुपये
मान्यता प्राप्त पत्रकारः 90,31,873 रुपये
लोकतंत्र सेनानी: 10,98,935 रुपये
पुरस्कार प्राप्त अध्यापक: 22,1,910 रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी: 27,336 रुपये
राज्यसभा/लोकसभा सदस्य: 11,55,145 रुपये
विधानसभा सदस्य(भूतपूर्व) एवं विधान परिषद सदस्य (भूतपूर्व): शून्य

194 करोड़ रुपये पुलिस पर बकाया
रोडवेज प्रशासन का पुलिस विभाग पर सर्वाधिक बकाया 194 करोड़ 33 लाख रुपये है। इसमें 45 लाख अभ्यर्थियों को फ्री यात्रा कराने के लिए 67 करोड रुपये, दिल्ली विधानसभा चुनाव में पुलिस बल को भेजने के 99 लाख रुपये बकाया है। रोडवेज को 131 करोड रुपये के भुगतान का प्रस्ताव पुलिस विभाग की ओर से शासन को भेजा भी गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक वर्जन
बसों में आठ श्रेणियों के यात्री फ्री यात्रा करते हैं। इसके एवज में संबंधित विभागों से भुगतान लिया जाता है। आठ श्रेणियों के यात्रियों के विभागों पर 4.51 करोड़ रुपये बकाया है। जबकि पुलिस विभाग पर 194 करोड़ रुपये। भुगतान के लिए विभागों को पत्र लिखे गए हैं।
-अमरनाथ सहाय, प्रवक्ता, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed