फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   roadway addtional buses

Lucknow News: पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिए रोडवेज चलाएगा अतिरिक्त बसें, बनाई जाएंगी हेल्पडेस्क

Sun, 07 Jun 2026 04:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 04:34 PM IST
विज्ञापन
roadway addtional buses

विज्ञापन
28 लाख अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्थाओं के दिए निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा आठ, नाै और 10 जून को प्रदेशभर में कराई जा रही है। इसमें 28 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होने की उम्मीद है। ऐसे में अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है।
परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने सुरक्षित आवागमन व सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने रोडवेज के प्रबंध निदेशक पीएन सिंह को क्षेत्रीय प्रबंधकों और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को विशेष निर्देश जारी करने को कहा है। मंडल व जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। जो जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। प्रमुख बस स्टेशनों पर परीक्षा सहायता डेस्क स्थापित किए जाएंगे। यहां अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन व आवश्यक जानकारी मिलेगी। परीक्षा केंद्रों तक पहुंच के लिए बसों का अस्थायी रूट डायवर्जन व अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन


चालक-परिचालकों की न हो कमी
परिवहन राज्यमंत्री ने निर्देशित किया कि पर्याप्त संख्या में बसें, चालक और परिचालक उपलब्ध कराए जाएं। चालकों और परिचालकों को परीक्षार्थियों के प्रति संवेदनशील व सहयोगात्मक व्यवहार करने के निर्देश दिए गए हैं। बसों की उपलब्धता और संचालन की निगरानी वीएलटीडी और जीपीएस प्रणाली से वास्तविक समय में होगी। सभी बस स्टेशनों पर उद्घोषणा प्रणाली सक्रिय रहेगी। साफ-सफाई, पेयजल, प्रसाधन और अन्य यात्री सुविधाएं चौबीसों घंटे उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों की सुरक्षा पर फोकस
सभी बसें तकनीकी रूप से सुचारु और सुरक्षित अवस्था में संचालित होंगी। प्रत्येक बस में अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार किट, अतिरिक्त पहिया व आवश्यक उपकरण उपलब्ध रहेंगे। आकस्मिक स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मार्गों पर प्रवर्तन दल लगातार सक्रिय रहेंगे। सभी डीजल पंप चौबीसों घंटे संचालित रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। परिवहन राज्यमंत्री ने अभ्यर्थियों से यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed