फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Roads uprooted due to rain, difficult to walk

Lucknow News: बारिश से उखड़ीं सड़कें, चलना मुश्किल

Mon, 16 Sep 2024 04:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 16 Sep 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Roads uprooted due to rain, difficult to walk
घंटाघर से मलिकमऊ को जाने वाली बदहाल सडक़ पर सीवर के भरे पानी से बचकर निकलते वाहन व लोग। - फोटो : संवाद
रायबरेली। जिले के सांसद राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र की सड़कें चलने लायक नहीं बची हैं। ग्रामीण क्षेत्रों को छोड़िए शहर क्षेत्र की सड़कें गड्ढों में तब्दील हैं। बारिश के चलते सड़कें उखड़ गई हैं। गड्ढों से हर कदम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा वह सड़कें खराब हैं, जहां सीवर लाइन डालने के लिए सड़क खोद दी गई है।
विज्ञापन


कई सड़कें ऐसी हैं, जिनकी मरम्मत तक नहीं कराई गई। जिनकी मरम्मत कराई गई, वह सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गईं हैं। पिछले दिनों हुई बारिश ने सड़कों की और सूरत बिगाड़ दी। सड़कों से उड़ती धूल लोगों को बीमार कर रही है। इंदिरा नगर की रहने वाली पूनम तिवारी, सर्वोदय नगर निवासी आकाश सिंह, जिला अस्पताल चौराहा निवासी शुभम मिश्रा, संजय अग्निहोत्री कहते हैं कि प्रतिदिन मुसीबत झेलनी पड़ रही है। बारिश होने पर गड्ढों में पानी भरने से समस्या और बढ़ जाती है।
विज्ञापन


छह माह में ही ध्वस्त हो गई सड़क
पुलिस लाइंस चौराहे से मामा चौराहा तक सड़क के नीचे सीवर डालने के लिए सड़क खोदी गई। छह महीने पहले मरम्मत भी कराई गई, लेकिन सड़क फिर ध्वस्त हो गई। यह मार्ग रायबरेली-प्रयागराज हाईवे को जोड़ता है। इससे भारी और छोटे वाहनों निकलते हैं। कई विद्यालय भी हैं। जानलेवा गड्ढों में जहां लोग चोटिल होते हैं, वहीं उड़ती धूल लोगों को बीमार कर रही है। अब तक सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बारिश से धंस गई सड़क
पुलिस अधीक्षक आवास, राजकीय कॉलोनी के सामने से निकली सड़क को खोदकर एक साल पहले सीवर लाइन डाली गई। हर बारिश में यह सड़क धंस जाती हैं। पिछले दिनों हुई बारिश में सड़क जगह-जगह धंस गई। आवागमन रोकना पड़ा। मरम्मत के नाम पर केवल गिट्टियां डाली गईं। अफसरों के आवास के सामने की सड़क खराब होने के बावजूद ठीक नहीं हो पाई। बेलीगंज से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क बदहाल है।


मरम्मत के नाम पर डाल दी गईं ईंटें
मधुबन रेलवे क्राॅसिंग से बेलीगंज तक सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो गई। नगर पालिका के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस मार्ग सुपर मार्केट, घंटाघर, रेलवे स्टेशन को जोड़ता है। नालियों का पानी सड़क पर भरा रहता है। गड्ढे इतने बड़े हैं कि आए दिन ई-रिक्शा पलट जाते हैं। लोगों ने कई बार सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

प्रस्ताव हो गया है तैयार

नगर पालिका परिषद रायबरेली के अधिशासी अधिकारी (ईओ) स्वर्ण सिंह ने बताया कि सीवर लाइन की खोदाई के बाद सड़कों की मरम्मत का कार्य जलनिगम की ओर से कराया गया है। नगर पालिका की सड़कों की मरम्मत बारिश बाद होगी। प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।



सड़कों की मरम्मत होगी
बारिश के कारण सड़कें खराब हुई हैं। खस्ताहाल सड़कों को चिन्हित कराया जा रहा है। बारिश बाद सड़कों की नए सिरे से मरम्मत कराई जाएगी। - देवेंद्र कुुमार, एक्सईएन, जलनिगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed