फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   road till the village of meritorious student of up board exam

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने निभाया वादा, मेधावियों के गांव तक सड़क निर्माण को मंजूरी

Sat, 13 Jan 2018 10:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 13 Jan 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
road till the village of meritorious student of up board exam
डिप्टी सीएम केशव मौर्य। - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश सरकार ने यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2017 के 24 मेधावी छात्रों के गांवों में सड़क निर्माण को मंजूरी दे दी है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पिछले वर्ष चार अक्टूबर को लखनऊ में ‘अमर उजाला’ के ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ में इसकी घोषणा की थी।

विज्ञापन


उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में पहला 10 स्थान पाने वाले छात्रों के गांवों को सड़कों से जोड़ने या जर्जर सड़कें नए सिरे से बनवाने का एलान किया था।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री मौर्य ने शुक्रवार को कहा कि इन सड़कों के बाद अन्य मेधावियों के गांवों को भी सड़कों से जोड़ने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह योजना लगातार चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई भी व्यक्ति अपने इलाके के प्रतिभावान छात्र की जानकारी दे सकता है। हम वहां सड़क बनवा देंगे। हाईस्कूल के 10 और इंटरमीडिएट के 14 छात्र-छात्राओं के गांव की सड़कों को मंजूरी दी गई है। 

इंटरमीडिएट के इन मेधावियों के गांव में बनेंगी सड़कें

उपमुख्यमंत्री मौर्य के अनुसार, इंटरमीडिएट के मेधावियों में कानपुर देहात की भावना, कानपुर के ही यशोदानगर की शताक्षी मिश्र, बारहवीं वाहिनी गाजीपुर में रहने वाली विजय लक्ष्मी, सीतापुर के थनैत के रहने वाले अनुराग वर्मा, बलरामपुर के छोटा धुसाय के शिवम मोदनवाल, हमीरपुर जखेली की सपना, कौशांबी के इचैली की अनुराधा पाण्डेय, हरदोई के रुकनापुर के यशवीर सिंह, बलिया के लोहटा की सुधा कुमारी गुप्ता, फतेहपुर के हरिहरगंज की प्रियांशी, यहीं की कृष्णा कॉलोनी की सोनम सिंह, भिखारीपुर की प्रियंका द्विवेदी, ग्राम शामियाना की दर्शिका सिंह और रघुवंशपुर की आकांक्षा सिंह के यहां की सड़क बनवाने का फैसला किया गया है।

हाईस्कूल के इन मेधावियों के यहां बनेंगी सड़कें

हाईस्कूल के मेधावियों में हरदोई के बरहुआ के रवि पटेल, मुनव्वरपुर के क्षितिज, बाजपुर नकटौरा के नवीनकुमार दिवाकर, बाराबंकी के टांडपुरवा के प्रियांशु वर्मा, हज्जाजी मोहल्ला की अमीना खातून, जीदनपुर की प्रगति सिंह, गोंडा के दत्तनगर की निशा यादव, फतेहपुर के ग्राम अमरौली की तेजस्वनी देवी, देवमयी से प्रिया अवस्थी और बैजानी की ऊषा देवी के गांवों की सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed