फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Road show in Lucknow for Global Investors Summit.

GIS 2023: लखनऊ में 76 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव पर मुहर, कुल 79 एमओयू, दुनिया में छाएगा यूपी ब्रांड

Wed, 11 Jan 2023 07:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 11 Jan 2023 07:52 PM IST
सार

रोड शो को उद्यमी सर्वेश गोयल, अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास अरविंद कुमार, सचिव औद्योगिक विकास अभिषेक प्रकाश, केंट आरओ के चेयरमैन महेश गुप्ता, क्रिस्टल ग्रुप के चेयरमैन नंद किशोर अग्रवाल, हल्दीराम के संजय सिंघानिया और वरुण बेवरेजेज के चेयरमैन कमलेष कुमार जैन ने मुख्य रूप से संबोधित किया।

विज्ञापन
Road show in Lucknow for Global Investors Summit.
लखनऊ में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत आयोजित कार्यक्रम का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत निवेश लाने के लिए बुधवार को लखनऊ में भव्य रोड शो का आयोजन किया गया। इसमें शामिल हुए विभिन्न राज्यों के निवेशकों ने उत्तर प्रदेश में 76867 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव रखा। इस दौरान 79 एमओयू साइन किए। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल ने कहा कि उद्यमियों का यूपी में निवेश पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा। मेक इन यूपी ब्रांड पूरी दुनिया में छाएगा।

विज्ञापन


औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने रोड शो में कहा कि निवेशक उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए एक कदम आगे बढ़ाएंगे तो हम चार कदम आगे बढ़ा कर उनका स्वागत करेंगे। 2017 के बाद यूपी में 1800 करोड़ रुपये का इंसेंटिव उद्यमियों को दिए जा चुका है। आज निवेश के लिए अद्भुत स्थान बन चुके उत्तर प्रदेश की चर्चा न सिर्फ  भारत में, बल्कि विश्व के विभिन्न देशों में हो रही है। वर्ष 2017 के पहले उत्तर प्रदेश में जहां केवल दो एयरपोर्ट संचालित थे, जहां 24 उड़ाने ही उपलब्ध थी। वहीं, आज एयरपोर्ट की संख्या 7 पहुंच गई है। जहां से प्रति दिन 90 उड़ान हो रही है। कई एयरपोर्ट निर्माणाधीन हैं। देश का सबसे अधिक एक्सप्रेसवे वाला राज्य  बन चुका है। यह सब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से संभव हुआ।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - निवेशक सम्मेलन में डिप्टी सीएम बोले, यूपी में पहले गुंडे खुलेआम घूमते थे, आज दुनिया निवेश को उत्सुक
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ के मशहूर जायकों का लुत्फ उठा सकेंगे रेल यात्री, लोकल फूड वेंडरों को पंजीकृत कर रहा आईआरसीटीसी


कनाडा के मिनिस्टर ऑफ  मेंटल हेल्थ एंड एडिक्शन मिशेल टिबोलो ने कहा कि यूपी गति से आर्थिक प्रगति की ओर अग्रसर है। यहां की कानून व्यवस्था भी सराहनीय है। रोड शो में दिल्ली, बेंगलुरू, नोएडा, मेरठ, गाजियाबाद, उड़ीसा, कानुपर, शामली, लखनऊ, छतरपुर और मुंबई से आए निवेशकों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन एमओयू पर हस्ताक्षर किया। सिटी गोल्ड कॉरपोरेशन ने उत्तर प्रदेश में सीमेंट और एथेनॉल प्रोजेक्ट स्थापित करने के लिए 26 हजार करोड़ के एमओयू साइन किए। नेक्सजेन एनर्जिया ने ग्रीन एनर्जी का सेटअप स्थापित करने के लिए 15000 करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर किया। हल्दीराम समूह के संजय सिंघानिया ने 1300 करोड़, वरुण बेवरेजेज के कमलेश जैन ने 3400 करोड़, डीएस ग्रुप के एमडी एमएल जायसवाल ने 3000 करोड़ और निदान डायग्नोस्टिक सेंटर ने 750 करोड़ के एमओयू पर साइन किया।

इसके अलावा 50 से 500 करोड़ के चार दर्जन से अधिक ऑनलाइन और ऑफ लाइन एमओयू साइन हुए। उद्यमियों ने उत्तर प्रदेश सरकार की इंडस्ट्री पॉलिसी की सराहना की। उद्यमियों ने कहा आज यूपी निवेश के लिहाज से सर्वोच्च प्राथमिकता वाला राज्य बन गया है, जबकि वर्ष 2017 से पहले यह स्थिति नहीं थी। इन एमओयू के माध्यम से इंफ्रास्ट्रक्चर, इलेक्ट्रॉनिक्स, मेटल इंडस्ट्रीज, फूड एंड बेवरेजेज, पेपर, ग्रीन एनर्जी और इस्पात आदि विभिन्न क्षेत्रों में उद्योग स्थापित होंगे। इसके जरिये हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेंगे।

रोड शो को उद्यमी सर्वेश गोयल, अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास अरविंद कुमार, सचिव औद्योगिक विकास अभिषेक प्रकाश, केंट आरओ के चेयरमैन महेश गुप्ता, क्रिस्टल ग्रुप के चेयरमैन नंद किशोर अग्रवाल, हल्दीराम के संजय सिंघानिया और वरुण बेवरेजेज के चेयरमैन कमलेष कुमार जैन ने मुख्य रूप से संबोधित किया।

ये हैं निवेश प्रस्ताव

केके डुप्लेक्स :100 करोड़
मल्टीकलर स्टील दिल्ली :100 करोड़
सिगमा बैटरी बैंगलोर :1000 करोड़
केंट आरओ सिस्टम नोएडा :500 करोड़
निकिता पेपर :100 करोड़
क्रिस्टल ग्रुप दिल्ली : 200 करोड़
बिंदल्स डुप्लेक्स : 60 करोड़
पसवाड़ा पेपर :139 करोड़
बंसल वायर दिल्ली : 300 करोड़
लोहिया ग्रुप मुरादाबाद : 250 करोड़
मधुसुदन घी नोएडा खुर्जा : 250 करोड़
रिमझिम इस्पात : 2000 करोड़
अमर स्प्लिंट प्राइवेट लिमिटेड शामली : 60 करोड़
श्री पारस मेटल इंडस्ट्रीज शामली : 50 करोड़
रितु इंडस्ट्रीज शामली : 60 करोड़
शामली स्टील शामली :150 करोड़
नोवा देशी घी : 200 करोड़
डीएस ग्रुप : 2000 करोड़
बालाजी नमकीन : 300 करोड़
ज्ञान दूध : 500 करोड़
वरुण बेवरेजेज : 3400 करोड़
एसपीएस कनाडा ग्रुप : 1000 करोड़
प्रद्युमन झाला फूड प्रोडक्टस लखनऊ : 50 करोड़
आयरन स्टील इंडस्ट्री उन्नाव : 155 करोड़
स्टर्लिंग एग्रो इंडिया लिमिटेड : 200 करोड़
माहेश्वरी इलेक्ट्रिकल एमएफआरएस प्राइवेट लिमिटेड : 200 करोड़
इकावो एग्रो डेली प्राइवेट लिमिटेड : 375 करोड़
एसएसजी फार्मा प्राइवेट लिमिटेड : 200 करोड़
कॉटेस्ज छतरपुर : 100 करोड़
नेचर फ्रेश इंटरप्राइजेज बीडी वेंचर्स :100 करोड़
अमर स्प्लिंट प्राइवेट लिमिटेड :120 करोड़
भवानी एसिड एंड अल्काइज प्राइवेट लिमिटेड : 80 करोड़
अग्रवाल पैकर्स : 90 करोड़
कॅरियर व्हील प्राइवेट लिमिटेड :150 करोड़
तीर्थांकर गैसेस : 110 करोड़
ग्लोबल फंड :200 करोड़
निदान डायग्नोस्टिक सेंटर :750 करोड़
क्रीमी फूड लिमिटेड खुर्जा : 250 करोड़
एसपीकेएन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड :100 करोड़
गोपाल शाहजहांपुर : 250 करोड़
विकास ग्रुप : 200 करोड़
निटप्रो इंटरनेशनल : 240 करोड़
वेगा इंडस्ट्रीज :100 करोड़
डीएलआईएम :210 करोड़
स्टार्टअप स्टेयर्स :100 करोड़
एआईटीएमसी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड : 50 करोड़
डेस्टीनेशन योर यूएबी लीथुनिया :150 करोड़
आईडीआईएस सिक्योरिटेटम सॉल्यूशन लिमिटेड : 250 करोड़
थर्मोकोल होम एप्लायंसेस लिमिटेड : 20 करोड़
समरकूल होम एप्लायंस लिमिटेड : 20 करोड़
हाईटेक पाइप्स लिमिटेड : 50 करोड़
जालाराम इंटरप्राइजेज :100 करोड़
सफायर क्रिएशन :100 करोड़
एस्पिरेटिव क्रिएटिव वेंचर्स लिमिटेड :100 करोड़
स्केलर ग्रुप हैदराबाद : 500 करोड़
यदु शुगर लिमिटेड : 192 करोड़
नेक्सगेन एनर्जिया : 15000 करोड़
रामा इंडस्ट्रीज : 600 करोड़
वार्ड विजार्ड :1500 करोड़
महाकौशल एग्रीकॉप : 500 करोड़
एनआईआईआर हाइजीन केयर  : 500 करोड़

निवेशक बोले

व्यापार के लिए यूपी जैसा माहौल कहीं और नहीं है। ईज ऑफ  डूइंग बिजनेस के मामले में यूपी बेस्ट है। हमारे यूपी में सात प्लांट हैं। मुख्यमंत्री से मुलाकात कर गोरखपुर में प्लांट के लिए जमीन मांगी थी। 10-11 दिन के अंदर जमीन का अनुबंध हो गया। -कमलेश जैन, वरुण बेवरेजेज

उत्तर प्रदेश सरकार की इंडस्ट्री पॉलिसी पहले से काफी बेहतर हुई है। अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलता है। हर समस्या का तत्काल समाधान होता है। -संजय सिंघानिया, हल्दीराम ग्रुप

उत्तर प्रदेश में स्किल डेवलपमेंट की बेहतर संभावनाएं हैं। पिछली सरकारें पैसे लेती थीं, वहीं योगी सरकार में उद्यमियों को सरकार इंसेंटिव के रूप में पैसा दे रही है। औद्योगिक क्षत्रों में अगर ईटीपी प्लांट लग जाए तो एन्वायरमेंट समस्या से उद्यमियों को निजात मिल जाए। -नंद किशोर अग्रवाल, क्रिस्टल ग्रुप

बेहतर कानून व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर, परिवहन और वेयरहाउसिंग व लॉजिस्टिक की बेहतर व्यवस्था होने से उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश बेस्ट डेस्टीनेशन साबित हो रहा है। -महेश गुप्ता, चेयरमैन, केंट आरओ

निवेश के लिहाज से उत्तर प्रदेश आज लीडिंग राज्य साबित हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के नेतृत्व में विदेश में रहने वाले देशवासियों और उत्तर प्रदेशवासियों का सिर गर्व से उपर उठता है। -सतीश ठक्कर, चेयरमैनए इंडिया कनाडा फाउंडेशन

यूपी बड़ा उपभोक्ता : जसवंत सैनी
राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पूरे विश्व के लिए सबसे बड़ा उपभोक्ता व श्रम बाजार है, जहां असीमित संभावनाएं हैं। ग्रीन हाइड्रोजन को औद्योगिक निवेश सेक्टर में शामिल  किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed