{"_id":"5b09af4f4f1c1b9b6e8b4b75","slug":"road-safety-challenge-by-uttar-pradesh-dgp","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहली के फिटनेस चैलेंज के बाद अब डीजीपी का रोड सेफ्टी चैलेंज, वीडियो जारी कर कही ये बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहली के फिटनेस चैलेंज के बाद अब डीजीपी का रोड सेफ्टी चैलेंज, वीडियो जारी कर कही ये बातें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 27 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
विराट कोहली व यूपी डीजीपी ओपी सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के फिटनेस चैलेंज के बाद यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने प्रदेश वासियों के सामने रोड सेफ्टी चैलेंज पेश किया है।
विज्ञापन
उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से इस चैलेंज में शामिल होने की अपील की है व ट्विीट के साथ एक वीडियो भी साझा किया है। इसमें सीट बेल्ट और हेल्मेट न लगाने के अलग-अलग बहाने बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
डीजीपी ने अपील की है कि रोड सेफ्टी के प्रति जागरूक करने के वीडियो या सेल्फी यूपी पुलिस के ट्विटर हैंडल और हैशटैग रोड सेफ्टी चैलेंज पर साझा करें और उसे स्वीकारने के लिए कम से कम पांच लोगों को टैग भी करें।
विज्ञापन
शाम चार बजे डीजीपी की ओर से पोस्ट किए गए इस ट्विीट को 10 हजार लोग देख चुके थे और बड़ी संख्या में लोग इस चुनौती को स्वीकारने की बात भी कह रहे थे।
I urge my officers & all of u to join the Road Safety Challenge wth me & share videos of how u keep Yrself & Yr loved ones safe on t roads! Send videos/ selfies wth #RoadSafetyChallenge to @UPPolice & tag 5 People to accept the challenge. #Helmets #SeatBelt @IPS_Association pic.twitter.com/9w55bIjAfG
— DGP UP (@dgpup) May 26, 2018