फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Road made in the night on the code of conduct

शाम को लगी आचार संहिता, रात में बना दी सड़क, किसने बनाई इसकी जानकारी नहीं

Tue, 12 Mar 2019 12:53 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 12 Mar 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
Road made in the night on the code of conduct
बजरंगबली वार्ड की सड़क - फोटो : अमर उजाला
बेगम हजरत महल बजरंगबली वार्ड की पीली कॉलोनी में रविवार शाम चुनाव आचार संहिता लगने के बाद रातों-रात सड़क बना दी गई। पार्षद सोमवार सुबह क्षेत्र के दौरे पर निकले तो नई बनी सड़क देखकर चौंक गए। उन्हाेंने नगर निगम से जानकारी की तो पता चला यह काम किसी अन्य विभाग का है।
विज्ञापन


आचार संहिता लागू होने के बाद आनन-फानन रात में सड़क  बनाने से उसकी गुणवत्ता पर भी उंगली उठ रही है। पार्षद व नगर निगम कार्यकारिणी के सदस्य मो. सलीम ने बताया कि उनके वार्ड की पीली कॉलोनी में आचार संहिता लगने के बाद रात में सड़क बनाई गई।
विज्ञापन


यह सालभर पहले ही बनी थी। ऐसे में इसे अभी बनाने की जरूरत नहीं थी। कहा कि महानगर की विज्ञानपुरी के डी ब्लॉक में मकान नंबर 100 व उसके आसपास की सड़क बहुत खराब है। इसे बनाने की लगातार मांग की जा रही है, पर यह सड़क नहीं बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद ने बताया कि नगर निगम से जानकारी की गई तो पता चला सड़क उसने नहीं बनाई है। यह किसी दूसरे विभाग का काम है। पार्षद ने कहा कि वह नगर आयुक्त से जांच की मांग करेेंगे, ताकि पता चले कि आखिर सड़क बनाई किसने।


यदि बनाना ही था तो उस सड़क को पहले बनाते जो खराब है। नगर निगम के क्षेत्रीय इंजीनियर विनोद पाठक ने बताया कि यह सड़क किसने बनाई, वह इस बारे में जानकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed