{"_id":"6a8b5f569d6dc13f9b0f29fc","slug":"road-caves-in-at-two-locations-in-indiranagar-area-traffic-disrupted-lucknow-news-c-13-lko1070-1888378-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: इंदिरानगर इलाके में दो जगहों पर धंसी सड़क, आवागमन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: इंदिरानगर इलाके में दो जगहों पर धंसी सड़क, आवागमन बाधित
विज्ञापन
सड़क पर हुए गड्ढे और किया गया डायवर्जन।
लखनऊ। इंदिरानगर में बारिश के कारण रविवार को दो स्थानों पर सड़क धंस गई। इससे गहरे गड्ढे हो गए। सुरक्षा के मद्देनजर आवागमन रोक दिया गया है।
सुबह करीब साढ़े नौ बजे पिकनिक स्पॉट रोड पर सड़क का एक बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया। हादसे की गंभीरता देखते हुए प्रशासन ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बैरिकेडिंग लगाई। इससे रास्ते को दोनों ओर से पूरी तरह बंद कर दिया गया। यह रोड मुंशीपुलिया से पिकनिक स्पॉट, मानस विहार, इंदिरानगर थाना, चंदन, सुगमऊ, अमराई गांव, जरहरा और बजरंग चौराहे को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है।
रास्ता बंद होने से अब लोग तंग गलियों से गुजरने के लिए मजबूर हैं। इससे पूरे इलाके में जाम की स्थिति बन रही है। व्यापारी दिलीप पांडे ने बताया कि गाड़ियों का आना-जाना बंद होने से व्यापार पर बहुत बुरा असर पड़ा है। एक भी ग्राहक दुकान पर नहीं आया है।
इसके अलावा, इंदिरानगर के सी ब्लॉक में भी मेन रोड धंस गई। यहां सड़क धंसने की वजह पानी की पाइपलाइन का फटना बताया जा रहा है। सीवर का मैनहोल चैंबर भी क्षतिग्रस्त हुआ है। सुरक्षा को लेकर यहां भी बैरिकेडिंग की गई है। जलकल विभाग की टीम ने मौके पर मरम्मत शुरू करा दी है।