फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Road and drain will be constructed at Alinagar Sunhara with an expenditure of Rs 2.10 crore.

Lucknow News: अलीनगर सुनहरा में 2.10 करोड़ रुपये से बनेगी सड़क और नाली

Sat, 15 Nov 2025 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Road and drain will be constructed at Alinagar Sunhara with an expenditure of Rs 2.10 crore.
विकास कार्य का शुभारंभ करते पार्षद।
लखनऊ। सरोजनीनगर द्वितीय वार्ड के अलीनगर सुनहरा इलाके में 2.10 करोड़ रुपये से सड़क व नाली का निर्माण किया जाएगा। इससे इलाके के लोगों को करीब 30 साल पुरानी जलभराव की समस्या से राहत मिल जाएगी और करीब 50 हजार की आबादी का आवागमन आसान हो जाएगा। शुक्रवार को पार्षद रामनरेश रावत ने क्षेत्रीय लोगों के साथ विकास कार्य का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

पार्षद ने बताया कि अलीनगर सुनहरा में मुख्य मार्ग पर हर समय गंदा पानी भरा रहता था। यहां जल निकासी की व्यवस्था नहीं थी। इसके कारण सड़क भी बदहाल हो गई थी। यह समस्या अब दूर होगी। अवस्थापना निधि से बजट स्वीकृत हुआ है। इससे प्राथमिक विद्यालय सुनहरा से यादव तिराहे तक 1,400 मीटर लंबी और पांच मीटर चौड़ी सीसी रोड बनेगी। नाली भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed