फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   road accidents will be reduced by marking black spots in uttar pradesh

यूपीः सड़क हादसे के आंकड़ों में लगातार इजाफा, ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर कम किए जाएंगे हादसे

Wed, 04 Nov 2020 12:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 04 Nov 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
road accidents will be reduced by marking black spots in uttar pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में हर साल 40 हजार से अधिक सड़क हादसे होते हैं। इसमें लगभग 20 से 22 हजार लोग जान गंवा देते हैं। हर साल इस आंकड़े में लगातार इजाफा हो रहा है। इसे कम करने के लिए यातायात निदेशालय एक बार फिर से ब्लैक स्पॉट चिह्नित करने की तैयारी कर रहा है। ब्लैक स्पॉट उस स्थान को कहते हैं, जहां सड़क हादसे अधिक होते हैं। 
विज्ञापन


अपर पुलिस महानिदेशक यातायात अशोक कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2018 में प्रदेश में 1270 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए थे। इनमें से सर्वाधिक 57 हरदोई में, 52 प्रयागराज में और 49 बांदा में चिह्नित किए गए थे। जबकि सबसे कम ब्लैक स्पॉट फतेहपुर और जालौन में एक-एक चिह्नित किए गए थे। राष्ट्रीय राजमार्गों पर 678, राज्य के राजमार्गों पर 334 और अन्य राजमार्गों पर 258 ब्लैक स्पॉट थे। अब जिलों से वर्ष 2017, 2018 व 2019 में हुए सड़क हादसों के मद्देनजर ब्लैक स्पॉट के बारे में जानकारी मांगी गई है। 
विज्ञापन

ऐसे चिह्नित करते हैं ब्लैक स्पॉट 

यातायात निदेशालय हर साल ब्लैक स्पॉट को चिह्नित करता है। मानक के मुताबिक किसी 500 मीटर की सड़क पर पिछले तीन साल में पांच बार दुर्घटना हुई हो या 10 लोगों की जान गई या एक ही हादसे में 10 लोगों की जान गई तो उस स्थान को ब्लैक स्पॉट घोषित किया जाता है।

इसके बाद निदेशालय इसकी सूची परिवहन विभाग या राजमार्ग प्राधिकरण को भेजता है। फिर उस ब्लैक स्पॉट को खत्म करने के लिए कदम उठाए जाते हैं। जैसे- सावधानी के लिए साइन बोर्ड, ब्रेकर या लाइट की व्यवस्था की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed