रालोद ने जारी की 40 और प्रत्याशियों की सूची, देखें किसे दिया टिकट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना गठबंधन चुनाव में उतर रही है पार्टी
लंबे समय बाद रालोद किसी दल से गठबंधन के बिना चुनाव मैदान में उतर रहा है। इसलिए पार्टी की रणनीति अधिक से अधिक सीटों पर उम्मीदवार उतारने की है।
पार्टी ने पहली बार मध्य व पूर्वी यूपी के अलावा बुंदेलखंड में भी प्रत्याशी उतारे हैं। उधर, दूसरे दलों में टिकट नहीं मिलने पर बहुत से पूर्व विधायक और तमाम नेता भी रालोद में शामिल होकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुके हैं। इनमें कई लोगों को रालोद ने टिकट भी दे दिया है।
बुंदेलखंड के अलावा मध्य व पूर्वी यूपी की सीटों के लिए जारी 40 लोगों की सूची में रालोद ने अजय नरेश यादव को आजमगढ़ के फूलपुर पवई से मैदान में उतारा है।
इसी तरह, पूर्व विधायक अरुन प्रताप को सुल्तानपुर के लंभुआ से, पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल को बबेरू (बांदा) तो बसपा के पूर्व विधायक आदित्य पांडेय को जहानाबाद (फतेहपुर) से चुनाव मैदान में उतारा है।
जबकि, पूर्व सांसद सुरेंद्रपाल पाठक के पुत्र शोभित पाठक को भी शाहाबाद (हरदोई) से उम्मीदवार बनाया गया है।