फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rld congratulates mayawati and akhilesh for win in bypoll.

उपचुनाव में जीत पर रालोद ने सपा-बसपा को सराहा, भाजपा सरकार को बताया- किसान विरोधी

Thu, 15 Mar 2018 10:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 15 Mar 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
rld congratulates mayawati and akhilesh for win in bypoll.
राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी - फोटो : amar ujala

राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकारें किसान विरोधी हैं। 14 दिन में गन्ना मूल्य भुगतान का वादा भी हवा-हवाई साबित हो गया है। अभी तो एक साल पुराने गन्ना मूल्य का भी भुगतान नहीं हुआ। चीनी मिलों पर 6000 करोड़ रुपये से ज्यादा गन्ना मूल्य बकाया है। गोरखपुर और फूलपुर की जनता ने भाजपा को किसानों, गांव, गरीब और युवाओं की अनदेखी और वादाखिलाफी का सबक सिखाया है। वहीं, उन्होंने रालोद को विपक्षी एकता का समर्थक बताया और सपा को उपचुनाव में जीत की बधाई दी।

विज्ञापन


रालोद के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में जयंत ने कहा कि हमने किसानों के मुद्दों को सड़क से संसद तक उठाया है। आलू किसानों की समस्याओं को लेकर आगरा और बाराबंकी में किसान पंचायतें कीं, लेकिन योगी सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। किसानों की आय दोगुनी करने का लॉलीपॉप दिखाकर किसानों को धोखा देने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


फसलों के लाभकारी मूल्य के लिए बजट प्रावधान नहीं
जयंत ने कहा, केंद्र सरकार के बजट में एमएसपी के माध्यम से फसलों की लागत का डेढ़ गुना लाभकारी मूल्य देने का वादा तो किया गया है, लेकिन इसके लिए धन का प्रावधान नहीं किया। बिजली की बढ़ी दरों से किसान बेहाल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश को बधाई, मायावती की सराहना

rld congratulates mayawati and akhilesh for win in bypoll.

जयंत चौधरी ने गोरखपुर व फूलपुर उपचुनाव में जीत के लिए अखिलेश को बधाई दी और मायावती के रुख की सराहना की। साथ ही पीस पार्टी, निषाद पार्टी, एनसीपी और कम्युनिस्ट पार्टी को समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि रालोद विपक्षी एकता के लिए सदैव सक्रिय रहेगा। उन्होंने काशीराम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गरीबों, वंचितों, दलितों के हक में उनके कामों को याद किया।

बूथ स्तर पर मजबूत करें संगठन
जयंत चौधरी ने रालोद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने की। इसमें राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, वंशनारायन सिंह पटेल, शिवकरन सिंह, सुधाकर पांडेय, ओंकार सिंह और अनिल दुबे समेत सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले जयंत युवा रालोद के होली मिलन समारोह में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed