{"_id":"61e7b0e64cba7b50fb67fef7","slug":"rld-changed-the-candidate-from-chhaprauli-vidhansabha-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: रालोद ने दबाव में बदल दिया छपरौली से प्रत्याशी, अब अजय कुमार को दिया गया टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: रालोद ने दबाव में बदल दिया छपरौली से प्रत्याशी, अब अजय कुमार को दिया गया टिकट
Wed, 19 Jan 2022 12:15 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:15 PM IST
सार
सपा-रालोद गठबंधन ने छपरौली विधानसभा सीट का प्रत्याशी बदल दिया है। जबकि मुजफ्फरनगर सीट से सौरभ को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा-रालोद गठबंधन ने छपरौली विधानसभा सीट से उम्मीदवार को बदल दिया है। पहले इस सीट पर वीरपाल सिंह राठी को टिकट दिया गया था अब प्रो. अजय कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है।
इसके साथ ही मुजफ्फरनगर सीट से रालोद ने सौरभ को टिकट दिया है।
उधर, रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी घोषित होने के बाद सपा नेताओं की नाराजगी बढ़ती जा रही है। उन्होंने सोमवार को जिला कार्यालय पर बैठक करके प्रत्याशियों का विरोध जताया था। वहीं, सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष समेत कई नेता मंगलवार को लखनऊ पहुंच गए। वहां सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मिलकर प्रत्याशियों को कमजोर बताते हुए एक सीट पर सपा का प्रत्याशी घोषित करने की बात कही।
बागपत से जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, महिला जिलाध्यक्ष डॉ. सीमा यादव, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, प्रदेश सचिव रणधीर प्रधान, मोहित तोमर, युवजन सभा जिलाध्यक्ष वसीम खोखर, पंडित विनोद शर्मा समेत अन्य नेता मंगलवार को लखनऊ पहुंच गए। वहां सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मुलाकात करके कहा कि बड़ौत सीट पर सपा नेता को प्रत्याशी बनाने की बात कही गई थी। उस सीट पर भी रालोद का प्रत्याशी उतार दिया है।
विज्ञापन
कहा कि रालोद ने कमजोर प्रत्याशी उतारे हैं, जिससे सपा के लिए भी नुकसान होगा। इस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अब प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं, लेकिन पार्टी में नेताओं को पहले की तरह सम्मान मिलेगा। इसके साथ ही सरकार बनती है तो अच्छी जिम्मेदारी भी मिलेगी।