{"_id":"638e48b18e9fa00c976bad64","slug":"river-front-scam-ed-inquiry-more-than-three-dozen-contractors-working-in-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"River Front Scam: ED ने मामले की जांच की तेज, परियोजना में काम करने वाले तीन दर्जन से अधिक ठेकेदारों से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
River Front Scam: ED ने मामले की जांच की तेज, परियोजना में काम करने वाले तीन दर्जन से अधिक ठेकेदारों से पूछताछ
Tue, 06 Dec 2022 07:21 AM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 06 Dec 2022 07:21 AM IST
सार
सिंचाई विभाग के करीब 407 करोड़ रुपये लागत के गोमती रिवर चैनलाइजेशन प्रोजेक्ट और गोमती रिवर फ्रंट डवलपमेंट प्रोजेक्ट में अनियमितताएं और अवैध गतिविधियां सामने आने पर केस दर्ज किया गया था। अब इसी से जुड़े तीन दर्जन लोगों को ईडी ने तलब किया है।
विज्ञापन
गोमती रिवर फ्रंट
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रिवर फ्रंट घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच तेज कर दी है। जल्द ही बड़ी संख्या में रिवर फ्रंट परियोजना में काम करने वाले ठेकेदारों पर शिकंजा कसेगा। ईडी ने इस बार मुख्य अभियंता सिंचाई रहे रूप सिंह यादव के करीबियों को पूछताछ के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि रिवर फ्रंट में कई कंपनियों ने अलग-अलग काम किया था। सीबीआई ने यूपी सरकार के अनुरोध पर दो जुलाई को ही इस मामले में केस दर्ज किया था। तत्कालीन मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता समेत 16 कार्मिकों के अलावा 173 निजी लोगों, फर्मों और कंपनियों को आरोपी बनाया गया है। इन कंपनियों ने 661 टेंडर में काम किया था।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के करीब 407 करोड़ रुपये लागत के गोमती रिवर चैनलाइजेशन प्रोजेक्ट और गोमती रिवर फ्रंट डवलपमेंट प्रोजेक्ट में अनियमितताएं और अवैध गतिविधियां सामने आने पर केस दर्ज किया गया था। अब इसी से जुड़े तीन दर्जन लोगों को ईडी ने तलब किया है। इससे पहले 1031 करोड़ का काम करने वाली बड़ी कंपनियों के अधिकारियों व ठेकेदारों से भी पूछताछ हो चुकी है। इस मामले में रूप सिंह समेत आधा दर्जन लोगों को सीबीआई गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन