{"_id":"610aa9bc204424659b0f6273","slug":"rita-bahuguna-expressed-displeasure-over-jitendra-singh-s-membership-said-i-will-talk-to-the-party-leadership","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद: जितेंद्र सिंह की सदस्यता पर रीता बहुगुणा ने जताई नाराजगी, कहा- पार्टी नेतृत्व से करूंगी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद: जितेंद्र सिंह की सदस्यता पर रीता बहुगुणा ने जताई नाराजगी, कहा- पार्टी नेतृत्व से करूंगी बात
Wed, 04 Aug 2021 10:08 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 04 Aug 2021 10:08 PM IST
सार
डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि जितेंद्र सिंह बब्लू के भाजपा में शामिल होने की खबर से वे स्तब्ध हैं। उन्होंने 2009 में लखनऊ स्थित आवास जलाने में अग्रणी भूमिका निभाई थी। घटना के वीडियो फुटेज में वे साफ दिखाई दिए थे और जांच में भी आरोपी पाए गए हैं।
विज्ञापन
डॉ. रीता बहुगुणा जोशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज से भाजपा सांसद डॉ.रीता बहुगुणा जोशी ने बसपा के पूर्व विधायक और उनका मकान जलाने के आरोपी जितेंद्र सिंह बब्लू को भाजपा में शामिल करने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि जितेंद्र सिंह ने तथ्य छिपाकर पार्टी की सदस्यता ली है। उनकी सदस्यता निरस्त कराने के लिए वे पार्टी नेतृत्व से बात करेंगी।
विज्ञापन
डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने बयान जारी कर कहा कि जितेंद्र सिंह बब्लू के भाजपा में शामिल होने की खबर से वे स्तब्ध हैं। उन्होंने 2009 में लखनऊ स्थित आवास जलाने में अग्रणी भूमिका निभाई थी। घटना के वीडियो फुटेज में वे साफ दिखाई दिए थे और जांच में भी आरोपी पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जितेंद्र सिंह ने तथ्य छिपाकर पार्टी की सदस्यता ली है। उनकी सदस्यता निरस्त कराने के लिए वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से बात करेंगी।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हमें बताया गया है कि जितेंद्र सिंह पर लगे आरोप समाप्त हो गए हैं। इसी आधार पर उन्हें सदस्यता दिलाई गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 17 जुलाई 2009 को प्रदेश कांग्रेस की तत्कालीन अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी के सरोजनी नायडू मार्ग हुसैनगंज स्थित आवास में आग लगाई गई थी। इसमें बसपा के तत्कालीन विधायक जितेंद्र सिंह बब्लू और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री इंतिजार आब्दी सहित कई लोगों के नाम केस दर्ज कराया गया था। फिलहाल यह मामला तूल पकड़ गया है। गत वर्ष भी बब्लू को पार्टी में शामिल करने का प्रयास किया गया था, लेकिन उच्च स्तर पर विरोध के चलते ऐसा नहीं हो पाया था।