फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Risk of pneumonia increasing in children up to eight years of age

Lucknow News: आठ वर्ष तक के बच्चों में बढ़ रहा निमोनिया का खतरा

Sat, 28 Dec 2024 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 28 Dec 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Risk of pneumonia increasing in children up to eight years of age
संयुक्त जिला चिकित्सालय के एसएनसीयू र्वाउ में निमोनिया से ग्रसित बच्चे को देखते चिकित्सक। 
श्रावस्ती। तराई में ठंड बढ़ने के साथ ही निमोनिया के मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। ओपीडी में आठ वर्ष तक के बच्चे निमोनिया से ग्रसित होकर आ रहे हैं। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में शुक्रवार को इलाज कराने आए आठ मरीजों में निमोनिया के लक्षण मिले। जबकि एसएनसीयू में निमोनिया ग्रसित तीन बच्चे पहले से ही भर्ती हैं।
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में शुक्रवार को बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष में एक बजे तक 65 मरीज इलाज कराने पहुंचे। जिनमें से आठ मरीजों में निमोनिया के लक्षण दिखे। एसएनसीयू प्रभारी डॉ. ध्रुव मिश्रा ने बताया कि मौसम के उतार-चढ़ाव में अक्सर बच्चे निमोनिया से ग्रसित हो जाते हैं। वहीं संस्थागत प्रसव न होने से शिशुओं को निमोनिया का टीका भी नहीं लग पाता है।
विज्ञापन

उन्होंने सलाह दी कि शिशुओं को ठंड से बचाएं। छह माह तक मां का दूध ही पिलाएं। वहीं छह माह बाद बच्चों को ऊपरी आहार दें। सीने में जकड़न, सांस लेने में तकलीफ व तेज सांस लेने पर चिकित्सक से संपर्क करें। जिससे समय से इलाज हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed