फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rising gold and silver prices have caused unease among bullion traders, leading to a ventilator tour.

Lucknow News: सोने-चांदी के बढ़ते भावों से सराफा कारोबारियों में बेचैनी, निकाली वेंटिलेटर यात्रा

Sat, 24 Jan 2026 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Rising gold and silver prices have caused unease among bullion traders, leading to a ventilator tour.
प्रदर्शन करते व्यापारी।
लखनऊ। सोने और चांदी के लगातार बढ़ते दामों ने सराफा कारोबारियों के बीच बेचैनी पैदा कर दी है। कारोबारियों का कहना है कि कीमतों में वृद्धि के कारण बिक्री में भारी गिरावट आई है, जिससे उनके लिए खर्चे निकालना मुश्किल हो गया है। उनका दावा है कि उन्हें व्यापार में केवल कमीशन से लाभ होता है और बिक्री न होने पर कमीशन मिलना असंभव है।
विज्ञापन


बढ़ते भावों के विरोध में शुक्रवार को ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के नेतृत्व में सराफा कारोबारियों ने वेंटीलेटर यात्रा निकाली और मांग उठाई कि पेट्रोल और डीजल की तरह सोने-चांदी के बाजार में भी औसत मूल्य प्रणाली लागू की जाए। यात्रा के दौरान लखनऊ महानगर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष वर्मा ने बताया कि इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र भेजा गया है, जिसमें आभूषण उद्योग की समस्याओं और उनके समाधान के बिंदु शामिल हैं।
विज्ञापन


ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) का दुरुपयोग कर डब्बा ट्रेडिंग और अवैध सट्टा करने वाले माफिया देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे हैं। गहनों पर लगने वाली जीएसटी में भी कटौती की भी मांग की गई है। पहले 50 हजार रुपये प्रति किलो चांदी पर 1500 रुपये जीएसटी लगता था, जो अब बढ़कर 10 हजार रुपये तक हो गया है। जीएसटी दर को 3 प्रतिशत से घटाकर 1 प्रतिशत करने का आग्रह किया गया है। तस्करी और अवैध व्यापार को रोकने के लिए कस्टम ड्यूटी को भी घटाकर 1 प्रतिशत करने की मांग की गई है।

प्रदर्शन करते व्यापारी।

प्रदर्शन करते व्यापारी।

प्रदर्शन करते व्यापारी।

प्रदर्शन करते व्यापारी।

प्रदर्शन करते व्यापारी।

प्रदर्शन करते व्यापारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed