{"_id":"6a31aa6ea90adb0890078bb1","slug":"rising-demand-for-executive-mbas-among-professionals-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1786786-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पेशेवरों में बढ़ रही एमबीए एग्जीक्यूटिव की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पेशेवरों में बढ़ रही एमबीए एग्जीक्यूटिव की मांग
विज्ञापन
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय
अभिषेक सहज
लखनऊ। नौकरीपेशा वालों में एमबीए एग्जीक्यूटिव कोर्स के लिए मांग लगातार बढ़ रही है। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में पिछले साल ही शुरू हुए इस कोर्स में जहां एक ओर केवल छह प्रवेश ही हुए थे, वहीं इस बार 30 सीटों के सापेक्ष इसमें अभी तक 139 आवेदन आ चुके हैं। 17 जून आवेदन करने की अंतिम तिथि है लेकिन लेट फीस के साथ 24 जून तक अभ्यर्थी एक हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे।
विवि के प्रवेश मॉनिटरिंग कमेटी के चेयरपर्सन डॉ. अमित सिंह ने बताया कि एमबीए एग्जीक्यूटिव की शुरुआत पिछले साल ही की गई थी। सीयूईटी के जरिये इसमें पिछले साल छह छात्रों ने प्रवेश लिया था लेकिन इस बार अभ्यर्थियों में उत्साह ज्यादा देखा जा रहा है। उम्मीद है कि आवेदनों की संख्या 200 पार कर सकती है। यह कोर्स विशेष रूप से ऐसे नौकरीपेशा लोगोें के लिए बनाया गया है जो जॉब के साथ कोर्स करना चाहते हैं।
इस कोर्स के लिए वीकेंड में शाम को कक्षाओं की व्यवस्था है। इस कोर्स की मांग लगातार बढ़ रही है और भविष्य में प्रवेश की संख्या भी बढ़ेगी। इस कोर्स की फीस 60 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर है। प्रवेश के लिए योग्यता स्नातक के साथ दो वर्ष का अनुभव मांगा जाता है। अगले वर्ष से इस कोर्स में भारतीय ज्ञान परंपरा में स्पेशलाइजेशन भी शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
एमबीए के लिए मारामारी, अब तक 1751 आवेदन
डॉ. सिंह ने बताया कि एमबीए के लिए इस बार भी खूब मारामारी है। 90 सीटों के सापेक्ष 16 जून तक 1751 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। 17 जून अंतिम तारीख है लेकिन विलंब शुल्क के साथ 24 जून तक मौका होने के चलते आवेदन दो हजार से ऊपर जाएंगे। इस कोर्स की फीस 45 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर है। इसके अलावा में तीसरा कोर्स एमबीए इन रूरल मैनेजमेंट हैं जिसमें 60 सीटें नार्मल और 15 पेड सीट हैं। इस कोर्स के लिए भी 321 अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं। इस कोर्स की फीस केवल पांच हजार रुपये प्रति सेमेस्टर है।