{"_id":"68146efab8fe9e24720aa3b7","slug":"right-send-ticket-brokers-jail-taken-away-from-rpf-know-why-this-responsibility-given-irctc-2025-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Railway News: आरपीएफ टिकट दलालों पर नहीं कर पाएगी कार्रवाई, नई व्यवस्था में छिना अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: आरपीएफ टिकट दलालों पर नहीं कर पाएगी कार्रवाई, नई व्यवस्था में छिना अधिकार
Fri, 02 May 2025 03:31 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 02 May 2025 03:31 PM IST
सार
नई व्यवस्था के तहत अब आरपीएफ टिकट दलालों पर कोई कार्रवाई नहीं कर पाएगी। ये जिम्मेदारी अब आईआरसीटीसी को दी गई है। जानें, जरूरी अपडेट्स-
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टिकट दलालों पर अब आरपीएफ कार्रवाई नहीं कर पाएगी। जुर्माने से लेकर गिरफ्तार करने तक की कार्रवाई का अधिकार आरपीएफ से छीन लिया गया है। आरपीएफ टिकट दलालों को कार्रवाई के लिए आईआरसीटीसी को सौंपेगी। सूत्र बताते हैं कि अधिकतम कार्रवाई लाइसेंस रद्द करने तक ही हो सकेगी।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) रेलवे टिकटिंग का कामकाज देखती है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट व एप पर 70 प्रतिशत तक टिकट बुक होते हैं। शेष टिकटों की बुकिंग आरक्षण केंद्रों से होती है। होली, दीपावली सहित अन्य त्योहारों, गर्मी की छुट्टियों आदि में ट्रेनों में लंबी वेटिंग हो जाती है, जिसका फायदा आईआरसीटीसी के अधिकृत टिकट एजेंट उठाते हैं। टिकटों में सेंधमारी कर यात्रियों को मनमाने रेट पर बेचते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- जाति जनगणना: मायावती बोलीं- बसपा ही ओबीसी की हितैषी, बहुजन कल्याण के लिए भाजपा-कांग्रेस पर भरोसा करना घातक
विज्ञापन
इन पर अभी तक आरपीएफ कार्रवाई करती थी। आरपीएफ एक्ट 143 के तहत दलालों की धरपकड़ होती थी। इसके तहत पकड़े जाने वाले टिकट दलालों को जेल या जुर्माना, अथवा दोनों सजा सुनाई जाती थी। नए नियम के तहत अब आरपीएफ दलालों को पकड़कर आईआरसीटीसी को सौंपेगी। आईआरसीटीसी ही एजेंट पर कार्रवाई करेगी। सूत्र बताते हैं कि यह लंबी प्रक्रिया साबित होगी। ज्यादा से ज्यादा लाइसेंस कैंसिल करने तक की ही कार्रवाई होगी। एजेंट फिर नए पते व नाम पर नया लाइसेंस लेकर गोरखधंधा शुरू कर देंगे।
ये भी पढ़े- UP Weather: सीएम योगी का अफसरों को निर्देश- आंधी-बारिश से हुए नुकसान पर तत्परता से राहत कार्य करें अधिकारी
ऐसे करते हैं टिकटों में सेंधमारी
आईआरसीटीसी के एजेंट भी टिकट दलाली में शामिल होते रहे हैं। ऐसे एजेंट फर्जी आईडी बनाकर टिकटों में सेंधमारी करते हैं। प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर तत्काल कोटे के टिकटों को बुक कर लेते हैं। यह सॉफ्टवेयर एक बार में 10 से 12 तक टिकट बुक कर देता है। ऐसे में अब इन पर आरपीएफ की जगह आईआरसीटीसी ही कार्रवाई कर पाएगी।
इतनी वसूली करते हैं एजेंट
टिकट रेट
(नोटः यह वसूली टिकट दर के अतिरिक्त की जाती है। जबकि आईआरसीटीसी के अधिकृत एजेंटों को स्लीपर पर 20 रुपये व एसी पर 40 रुपये कमीशन मिलता है।)
| स्लीपर | 500 - 800 रुपये |
| थर्ड एसी | 1000 - 1200 रुपये |
| सेकेंड एसी | 1200 - 1500 रुपये |
| फर्स्ट एसी | 1500 - 2000 रुपये |
| चेयरकार | 1500 - 1800 रुपये |
(नोटः यह वसूली टिकट दर के अतिरिक्त की जाती है। जबकि आईआरसीटीसी के अधिकृत एजेंटों को स्लीपर पर 20 रुपये व एसी पर 40 रुपये कमीशन मिलता है।)
इतनी हुई हैं कार्रवाइयां
वर्ष -- केस -- पकड़े गए दलाल
उत्तर रेलवे के आरपीएफ कमांडेंट देवांश शुक्ल ने बताया कि बोर्ड की ओर से हाल ही में ऐसा निर्णय दिया गया है। इसके तहत आरपीएफ दलालों को पकड़कर आईआरसीटीसी को कार्रवाई के लिए सौंपेगी। आगे की कार्रवाईआईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे के आरपीएफ कमांडेंट चंद्रमोहन मिश्र के अनुसार आरपीएफ अब टिकट दलालों को पकड़कर जेल नहीं भेज सकेगी। ऐसे में चुनौतियां बढ़ गईं हैं। टिकट दलालों पर अंकुश लगाने के लिए नए तरीके अपनाए जाएंगे।
| वर्ष | उत्तर रेलवे | पूर्वोत्तर रेलवे | उत्तर रेलवे | पूर्वोत्तर रेलवे |
| 2022 | 102 | 64 | 109 | 72 |
| 2023 | 217 | 94 | 254 | 101 |
| 2024 | 190 | 68 | 207 | 73 |
| 2025 | 17 | 04 | 18 | 05 |
| कुल | 526 | 230 | 588 | 251 |
उत्तर रेलवे के आरपीएफ कमांडेंट देवांश शुक्ल ने बताया कि बोर्ड की ओर से हाल ही में ऐसा निर्णय दिया गया है। इसके तहत आरपीएफ दलालों को पकड़कर आईआरसीटीसी को कार्रवाई के लिए सौंपेगी। आगे की कार्रवाईआईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे के आरपीएफ कमांडेंट चंद्रमोहन मिश्र के अनुसार आरपीएफ अब टिकट दलालों को पकड़कर जेल नहीं भेज सकेगी। ऐसे में चुनौतियां बढ़ गईं हैं। टिकट दलालों पर अंकुश लगाने के लिए नए तरीके अपनाए जाएंगे।