{"_id":"627aa10f4077f72425234737","slug":"rift-was-seen-between-akhilesh-yadav-and-shivpal-yadav-in-a-programme","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: चाचा-भतीजे आमने-सामने हुए, मुस्कुराए और चल दिए... शिवपाल बोले- अब तो वो दूसरी पार्टी के नेता हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: चाचा-भतीजे आमने-सामने हुए, मुस्कुराए और चल दिए... शिवपाल बोले- अब तो वो दूसरी पार्टी के नेता हैं
Wed, 11 May 2022 09:55 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 11 May 2022 09:55 AM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव के बीच दरार अब सामने नजर आ रही है। एक कार्यक्रम में दोनों ही लोग मौजूद रहें पर कोई शिष्टाचार भी नहीं हुआ।
विज्ञापन
अखिलेश और शिवपाल का आमना-सामना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव के बीच ट्विटर की तल्खी हकीकत में भी बरकरार है। सोमवार शाम एक शादी समारोह में दोनों का सामना हुआ, लेकिन सामान्य शिष्टाचार नहीं हुआ। अगल-बगल के सोफे पर बैठते वक्त मुस्कुराए जरूर, लेकिन बात नहीं हुई। यहां तक की वर-वधु को आशीर्वाद देने भी एक साथ मंच पर नहीं गए। मौका था पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव की भतीजी के शादी समारोह का।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर चार तस्वीरें शेयर की। फोटो में अखिलेश और शिवपाल अगल-बगल के सोफे पर बैठे हैं। सूत्र बताते हैं कि समारोह में अखिलेश यादव पहले पहुंचे थे। कुछ देर बाद शिवपाल पहुंचे, लेकिन उनमें सामान्य शिष्टाचार भी नहीं हुआ।
विज्ञापन
अखिलेश आशीर्वाद देने के लिए मंच पर जाने लगे तो कुछ लोगों ने शिवपाल को साथ चलने के लिए कहा। इस बीच अखिलेश कुछ देर वहां खड़े रहे। उम्मीद थी कि शिवपाल मंच तक साथ चलेंगे, लेकिन शिवपाल नहीं उठे। बैठे-बैठे ही तंज कसा कि अब तो वे अलग पार्टी के नेता हैं। इस पर अखिलेश मुस्कुराते हुए आशीर्वाद देने चले गए। अखिलेश के जाने के करीब आधे घंटे बाद तक शिवपाल पांडाल में रहे फिर वह वर-वधु को आशीर्वाद देने गए।
विज्ञापन