फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rickshaw puller raped student after death.

खुलासा: छात्रा की लाश से रिक्शा चालक ने किया था रेप

Wed, 17 Feb 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 17 Feb 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
rickshaw puller raped student after death.

सीएम आवास के पास दरिंदगी की शिकार हुई इंटर की छात्रा को समाज के भूखे भेड़ियों ने मौत के बाद भी नहीं बख्शा। नित्यक्रिया करने आए रिक्शा चालक सदगुरू ने छात्रा के शव से ही रेप कर डाला।

विज्ञापन


यह खुलासा उसने सोमवार देर रात पुलिस की पूछताछ के दौरान किया। पुलिस रिक्शा चालक और उसके साथी दीपक उर्फ दीपू के खिलाफ रेप और साक्ष्य छिपाने की धारा में एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


रिक्शा चालक 50 वर्षीय सदगुरू से जब पुलिस अधिकारियों ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने सनसनीखेज खुलासा किया। हालांकि, उसने छात्रा के फंदे से लटके होने की कहानी जारी रखी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सदगुरू ने हत्या की बात से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि पार्क रोड स्थित रिक्शा कंपनी से सुबह वह नित्यक्रिया करने लोहिया पथ से नीचे उतरकर नाले के किनारे पहुंचा तो छात्रा का शव लटका देखा।

डरकर भाग गया था एक आरोपी

rickshaw puller raped student after death.

छात्रा के जिंदा होने की संभावना पर उसने अपने साथी दीपू को बुलाया। दोनों ने मिलकर छात्रा को फंदे से उतारा लेकिन वह मर चुकी थी। दीपू का कहना है कि वह डरकर वहां से चला गया जबकि सदगुरू ने शव के साथ हैवानियत की। इसी दौरान उसने कोट भी उतारा।

पुलिस अधिकारी सदगुरू की इस घिनौनी करतूत पर कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है लेकिन इस कुबूलनामे के बाद उसे जेल भेजने की तैयारी कर ली गई है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि सदगुरू अगर सही भी है तो छात्रा के शव के बारे में पुलिस को सूचना न देने और मोबाइल फोन गायब करने का आरोपी है।

उसे रेप और साक्ष्य छिपाने के आरोप में जेल भेजा जाएगा जबकि उसके साथी दीपू के खिलाफ साक्ष्य छिपाने के आरोप में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed