{"_id":"5b0d7c314f1c1bda6e8b53f0","slug":"revoting-in-kairana-loksabha-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना में 73 बूथों पर फिर से वोटिंग, ईवीएम और वीवीपैट मशीनें खराब होने पर आयोग ने लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैराना में 73 बूथों पर फिर से वोटिंग, ईवीएम और वीवीपैट मशीनें खराब होने पर आयोग ने लिया फैसला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 29 May 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना संसदीय सीट के उपचुनाव में बुधवार को 73 बूथों पर पुनर्मतदान होगा। सोमवार को मतदान के दौरान बड़ी संख्या में ईवीएम और वीवीपैट मशीनें खराब होने की शिकायतों के बाद निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को पुनर्मतदान कराने का निर्णय किया।
विज्ञापन
बुधवार को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक पुनर्मतदान होगा। शामली विधानसभा क्षेत्र में 4, थानाभवन एक, सहारनपुर के गंगोह विधानसभा क्षेत्र में 45 और नकुड़ में 23 बूथों पर पुनर्मतदान होगा।
विज्ञापन
बुधवार को गंगोह और नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के जिन 68 बूथों पर मतदान होना है, उनमें करीब 60 से 65 हजार मतदाता है। सियासी दलों ने अपना-अपना मतदान प्रतिशत बढ़ाने को नए सिरे से रणनीति तैयार की है। देर रात तक इन इलाकों में नेताओं और उनके समर्थकों की सरगर्मी चलती रही। यहां होने वाला मतदान काफी अहम है और हार जीत में निर्णायक साबित होगा।
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने पुनर्मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। शाम तक पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थल की ओर रवाना किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कैराना लोकसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को हुए मतदान के दिन वीवी पैट की खराबी के कारण शामली जिले के थानाभवन विधानसभा के बूथ नंबर 327 प्राथमिक विद्यालय सोंता, शामली विधानसभा क्षेत्र के सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल कमरा नंबर 3 के बूथ नंबर 85, ब्रह्मखेड़ा गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक के बूथ नंबर 157, लिसाढ़ गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक के बूथ नंबर 170, इस्लामपुर घसौली गांव के प्राथमिक विद्यालय के बूथ नंबर 73 पर पुनर्मतदान होगा।