फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Review Training Camp Organized for the National Household Income Survey

Lucknow News: राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण पर समीक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

Sat, 16 May 2026 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Review Training Camp Organized for the National Household Income Survey
गुडंबा। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग), सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से शुक्रवार को विकासनगर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण पर समीक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य 1 अप्रैल 2026 से शुरू हुए सर्वेक्षण में आ रही समस्याओं की समीक्षा और अधिकारियों व क्षेत्र कर्मियों को पुनः प्रशिक्षित करना था। सर्वेक्षण कार्य 31 मार्च 2027 तक चलेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय कार्यालय की उप महानिदेशक डॉ. सुचिता गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ। आंचलिक कार्यालय के उप महानिदेशक मनोज कुमार मुख्य अतिथि रहे। निदेशक पुरुषोत्तम वर्मा ने लोगों से सर्वेक्षण में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि दी गई जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। प्रशिक्षण शिविर में लखनऊ समेत विभिन्न कार्यालयों के करीब 40 अधिकारियों और क्षेत्र कर्मियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed