{"_id":"651d4bc28d3dd91e020b4955","slug":"review-meeting-of-commissioners-and-dm-with-chief-secretary-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: गोवंश को अभियान चलाकर आश्रय स्थलों में भेजा जाएगा, तीन महीने का दिया गया समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: गोवंश को अभियान चलाकर आश्रय स्थलों में भेजा जाएगा, तीन महीने का दिया गया समय
Wed, 04 Oct 2023 04:55 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 04 Oct 2023 04:55 PM IST
सार
मुख्य सचिव ने अफसरों को तीन महीने के अंदर निराश्रित गोवंशों को आश्रय स्थलों में संरक्षित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों के साथ बुधवार को समीक्षा बैठक की और कई निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी में सड़कों पर छुट्टा घूमने वालों निराश्रित गोवंशों को गो आश्रय स्थलों पर संरक्षित करने के लिए तीन महीने का समय दिया गया है। मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि एक भी निराश्रित गोवंश खुले स्थान पर विचरण करते हुये नहीं दिखना चाहिए। मुख्य सचिव बुधवार को मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे, जिसमें उन्होंने विशेष अभियान चलाकर तीन महीने में शत-प्रतिशत निराश्रित गोवंश को गोआश्रय स्थलों में संरक्षित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के प्रति अधिकारियों द्वारा सामान्य शिष्टाचार एवं प्रोटोकॉल के सम्बन्ध में समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने अफसरों को भूमि सम्बन्धी वादों को अभियान चलाकर निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बिहार में जातीय जनगणना ने यूपी में भाजपा की चिंता बढ़ाई, मुद्दा बना तो होगा नुकसान
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जातीय जनगणना पर खुलासा: यूपी में 22 साल पहले थे 54 फीसदी ओबीसी, 30 फीसदी थे एससी, जानिए जातिवार आंकड़े
उन्होंने कहा कि पराली जलाने की घटनाओं की सैटेलाइट द्वारा मॉनीटरिंग की जा रही है। किसानों को जागरूक करें साथ ही पराली जलने की घटना संज्ञान में आने पर सख्ती बरतें और जुर्माना लगाएं।
उन्होंने जिलाधिकारी व मंडलायुक्तों को ये निर्देश भी दिए:
- लंपी स्किन डिजीज से रोकथाम के लिए आगामी 31 अक्टूबर तक टीकाकरण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करायें।
- ई-खसरा पड़ताल में 82 प्रतिशत प्लाट्स सर्वे का कार्य पूर्ण हुआ है। 7 अक्तूबर तक सर्वे का कार्य हर हाल में पूरा करायें।
- अभियान चलाकर आगामी 15 अक्टूबर तक पीएम किसान सम्मान निधि के अवशेष पात्र लाभार्थियों का लैण्ड व आधार सीडिंग तथा ई-केवाईसी का कार्य पूर्ण करें।
- अरहर (तूर), उरद व मसूर दालों का निर्धारित मात्रा से अधिक स्टॉक करने वाले विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई करें।
- मुख्यमंत्री अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक युवाओं को लाभान्वित कराएं।