फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   revenue documents will online

संपत्ति खरीद में थमेगी गड़बड़ी, ऑनलाइन होंगे नजरी नक्शे

Fri, 23 Aug 2019 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
revenue documents will online
ऑनलाइन होंगे नजरी नक्शे
विज्ञापन

लखनऊ। भू-संपत्तियों की खरीद में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए प्रशासन अब भू-संपत्ति क्षेत्र से जुड़े नजरी नक्शों को ऑनलाइन करेगा। इससे खरीददार को बस एक क्लिक में ही भू-संपत्ति की खरीद से जुड़े क्षेत्र की पूरी जानकारी मिल सकेगी। इसके लिए शहरी क्षेत्र के साथ गांव क्षेत्रों से जुड़े नजरी नक्शे व अन्य जानकारी का पूरा ब्योरा राजस्व परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कराने कार्य तहसील स्तर पर शुरू किया गया है। इस काम के पूरा होते ही इसे ऑनलाइन देखने की व्यवस्था शुरू होगी। यह जानकारी एडीएम प्रशासन एसपी गुप्ता ने दी।

उन्होंने बताया कि जमीनों से संबंधित सभी राजस्व दस्तावेजों को श्रेणीबद्ध कर इनका डेटाबेस तैयार कर राजस्व परिषद की वेबसाइट पर पहले ही अपलोड कराया जा चुका है। नई व्यवस्था के तहत अब गांव व शहर में स्थित भू-संपत्तियों के नजरी नक्शे सहित इससे जुड़े आसपास के पूरे विवरण का भी डेटाबेस तैयार कर इसे वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है। पांच में से तीन तहसीलों में नजरी नक्शों को डिजिटाइज्ड कर राजस्व परिषद की वेबसाइट में फीड करने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। बची दो तहसीलों में भी नक्शे कंप्यूटराइज्ड करने का कार्य तेज गति से पूरा कराया जा रहा है। इसके पूरा होते ही नजरी नक्शों को भी खतौनी की तरह ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed