फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   revenue department speed up online khasra preperations

तेज हुई खसरा ऑनलाइन करने की तैयारी, अब 21 की जगह 46 बिंदुओं की दर्ज होगी जानकारी

Thu, 09 May 2019 01:00 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 09 May 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
revenue department speed up online khasra preperations
सांकेतिक तस्वीर
राजस्व परिषद में खसरा ऑनलाइन करने की तैयारी तेज कर दी गई है। परिषद ने इसके लिए खसरे का नया प्रारूप डिजाइन किया है। इससे खाताधारकों के साथ राजस्व कर्मियों को भी सहूलियत होगी। नए प्रारूप में गैर आबादी प्रत्येक गाटे से जुड़ी पहले से अधिक सूचनाएं भी जुटाई जा सकेंगी।
विज्ञापन


राजस्व परिषद ने ऑनलाइन खसरे की तैयारी में 46 बिंदुओं का प्रारूप तैयार किया है। मतलब इसमें पहले से अधिक सूचनाएं दर्ज की जा सकेंगी। इसमें पूर्व की सूचनाओं के साथ गाटे का यूनिक कोड, खतौनी खाता संख्या, गाटों में वृक्षों की संख्या व प्रजाति के साथ गैर कृषक उपयोग का प्रकार, उसका क्षेत्रफल, घोषित गैर कृषक क्षेत्रफल, गैर कृषक घोषित करने की वाद स्थिति, घोषित करने का आदेश भी दर्ज होगा। पट्टे से जुड़े गाटे का ब्योरा भी देना होगा। इसमें पट्टा प्रारंभ होने व खत्म होने की तिथि भी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

प्रारूप में कृषि अवशिष्टों के निस्तारण के संबंध में भी बताना होगा यानी कि पराली जलाई गई या नहीं। दैवी आपदा का प्रकार, आपदा से प्रभावित क्षेत्रफल व नुकसान की रिपोर्ट भी दर्ज होगी। खास बात ये है कि ऑनलाइन ब्योरा दर्ज करने के बाद ये सूचनाएं ए-4 साइज पेपर पर निकलेंगी। इसे जारी करने और सहेज कर रखने में भी आसानी होगी।

राजस्व विभाग में खसरा अपडेट करने की वर्तमान में मैनुअल व्यवस्था है। इसके अंतर्गत राजस्व लेखपाल खसरे में प्रत्येक गाटे की भूमि के उपयोग की स्थिति दर्ज करता है। मसलन, उसमें खेती हो रही है तो क्या बोया गया है? उसमें फसलवार ब्योरे के साथ दो फसली भूमि का क्षेत्रफल भी दर्ज किया जाता है। 

भूमि में पेड़, सिंचाई के साधन या गैर कृषि उपयोग की भी जानकारी दी जाती है। वर्तमान में 21 बिंदुओं में खेत की खरीफ, रबी व जायद सीजन में पड़ताल की जाती है। खसरे के एक पेज पर कई खाताधारकों का ब्योरा दर्ज किया जा सकता है। इसका पेपर काफी चौड़ा होने की वजह से इसे मोड़कर रखना पड़ता है जिससे इसके रखरखाव में मुश्किलें भी आती हैं।

खसरा ऑनलाइन करने की कार्यवाही तेजी से चल रही है। इसमें कई नए फीचर जोड़े गए हैं। इससे पड़ताल में अधिक स्पष्टता रहेगी और भूमि विवाद भी कम करने में मदद मिलेगी। राजस्व कर्मियों को इससे बड़ी सहूलियत होगी और काश्तकारों को बिना दौड़-धूप किए ऑनलाइन रिपोर्ट प्राप्त हो सकेगी। चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री से सहमति लेकर खसरे को ऑनलाइन कर दिया जाएगा।
- प्रवीर कुमार, चेयरमैन, राजस्व परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed