फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Reva was created to solve the problems of real estate

Lucknow News: रियल एस्टेट की समस्याओं के समाधान के लिए बनाया रेवा

Tue, 29 Jul 2025 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Reva was created to solve the problems of real estate
जानकारी देते रेवा के पदा​धिकारी।
लखनऊ। रियल एस्टेट डेवलपर्स ने व्यापार में आने वाली तमाम समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार को एक होटल में संगोष्ठी की।
विज्ञापन

रियल स्टेट वेलफेयर एसोसिएशन (रेवा) के बैनर तले हुई इस बैठक में अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने बताया कि आज इस सेक्टर में कई चुनौतियां हैं। कभी यूनियन परेशान करते हैं, तो कभी नियम-कानून और पॉलिसी की जानकारी न होने से दिक्कत होती है। सरकार भी कोई जागरूकता कार्यक्रम नहीं चलाती। निजी डेवलपर्स काम कर लेते हैं, बाद में तोड़ा जाता है, तब पता चलता है कि गलत था। लखनऊ में छोटी-बड़ी करीब 6000 कंपनियां हैं।

छोटी पंजीकृत कंपनियों के सामने ऐसा कोई मंच नहीं था, जहां से हम आवाज उठा सकें। इसीलिए रेवा का गठन किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य गवर्निंग बॉडी के साथ सामंजस्य बनाना है। इससे 60 से ज्यादा डेवलपर्स जुड़े हैं। इस दौरान उपाध्यक्ष विद्याभूषण सिंह, सचिव राजकुमार पाल, कोषाध्यक्ष हरिहर सिंह, काउंसलर पवन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed