फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Returning outpost in-charge to catch the culprit, death in accident

अपराधी को पकड़ने के लिए दबिश देकर लौट रहे चौकी प्रभारी की दुर्घटना में मौत

Mon, 01 Mar 2021 06:24 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रावस्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रावस्ती Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 01 Mar 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
Returning outpost in-charge to catch the culprit, death in accident
शंभूनाथ उपाध्याय की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
तुलसीपुर/जमुनहा (श्रावस्ती) में मल्हीपुर क्षेत्र में रविवार रात वांछित अपराधी को पकड़ने के लिए दबिश देने गए लक्ष्मनपुर चौकी प्रभारी की लौटते समय  सुजानडीह गांव के पास दीवार से कार टकराने से मौत हो गई। हादसे में कार सवार दो अन्य युवक भी घायल हो गए। दोनों को संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे की जानकारी के बाद जिले के कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की।
विज्ञापन


भिनगा कोतवाली की लक्ष्मनपुर चौकी के प्रभारी शंभूनाथ उपाध्याय रविवार रात मल्हीपुर क्षेत्र में किसी वांछित अपराधी को पकड़ने के लिए दबिश देने निजी कार से गए थे। हर्षित सिंह नामक युवक कार चला रहा था। इस दौरान उनके साथ सिरसिया क्षेत्र का रवि सिंह भी था। दबिश के बाद देर रात करीब 11 बजे वह भिनगा लौट रहे थे। तभी गिरंट मार्ग पर सुजानडीह गांव में कार बेकाबू होकर सलीम के घर की दीवार से टकरा गई। हादसे में चौकी प्रभारी शंभूनाथ उपाध्याय की मौके पर ही मौत हो गई। वह कार में चालक के बगल वाली सीट पर बैठे थे।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी पाकर तत्काल मौके पर पहुंचे मल्हीपुर थाना प्रभारी दद्दन सिंह ने कार में फंसे हर्षित सिंह व रवि सिंह को एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भेजा। वहीं, मामले की जानकारी एसपी सहित अन्य अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे एसपी ने मामले की जानकारी लेने के साथ ही चौकी प्रभारी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, सुल्तानपुर में शंभूनाथ उपाध्याय के घर हादसे की सूचना भेजी गई। इस बारे में पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि सड़क हादसे में चौकी प्रभारी शंभूनाथ उपाध्याय की मौत हुई है। ये हादसा नितांत दुखद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed