{"_id":"606eb0cb84823768c70a2f2c","slug":"returning-officer-pradeep-died-in-an-accident-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: पंचायत चुनाव की ड्यूटी पर तैनात रिटर्निंग अफसर की सड़क हादसे में मौत, झपकी आने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: पंचायत चुनाव की ड्यूटी पर तैनात रिटर्निंग अफसर की सड़क हादसे में मौत, झपकी आने से हुआ हादसा
Thu, 08 Apr 2021 01:24 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 08 Apr 2021 01:24 PM IST
विज्ञापन
मृतक प्रदीप।
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या के रौनाही थाना क्षेत्र के कांटा चौराहे के पास हुए एक हादसे में सहायक रिटर्निंग अफसर प्रदीप की मौत हो गई। वह सिंचाई विभाग में अवर अभियंता के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
दुर्घटना का कारण झपकी आना बताया जा रहा है। हादसे के बाद जिला अस्पताल में अवर अभियंताओं ने हंगामा कर दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में दिन-रात काम करवाने से कर्मचारियों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
नींद पूरी न होने से प्रदीप को बाइक पर नींद आ गई और हादसा हो गया। प्रदीप रुदौली में बतौर सहायक रिटर्निंग अफसर काम कर रहे थे।
हादसा सुबह करीब छह बजे तब हुआ जब वह रुदौली से जिला मुख्यालय लौट रहे थे।