फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Returned home after forced conversion

Lucknow News: जबरन धर्म परिवर्तन के बाद कराई घर वापसी

Wed, 18 Jun 2025 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Returned home after forced conversion
प्रेसवार्ता करते हरपाल सिंह जग्गी।
लखनऊ। ऑल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल और लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का कहना है कि पीलीभीत में हजारों सिखों और हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराकर उन्हें ईसाई बना दिया गया है। मंगलवार को यूपी प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता कर काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह जग्गी ने बताया कि वहां गरीब लोगों को बीमारी ठीक करने और पैसों का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता के दौरान मौजूद एक पीड़िता संत कौर और उनके पति रतन सिंह ने बताया कि उन्हें बीमारी ठीक करने और 50 हजार रुपये का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया गया। बाद में पैसे भी नहीं दिए गए। धर्म परिवर्तन न करने पर रतन सिंह को आरोपियों ने जमकर पीटा भी।
विज्ञापन

हरपाल सिंह जग्गी ने बताया कि काउंसिल ने पीलीभीत के डीएम और एसपी की सहायता से संत कौर समेत करीब एक हजार लोगों की घर वापसी कराई और दोषियों को जेल भेजा गया। उन्होंने कहा कि पंजाब में 2002 से करीब साढे छह लाख लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा चुका है, लेकिन वहां की सरकारों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह बग्गा ने कहा कि दुधवा नेशनल पार्क के आसपास बड़ी संख्या में गरीब तबके के हिंदू, राय सिख और थारू जनजाति के लोगों को धन का प्रलोभन देकर उनका धर्मांतरण कराया गया।

प्रेसवार्ता के दौरान देवेंदर सिंह बग्गा, गुरुद्वारा सदर के अध्यक्ष तेजपाल सिंह रोमी, निर्मल सिंह, सुरिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, अजीत सिंह, हरदीपी सिंह, सरबजीत सिंह, राजू अनेजा और गुरुद्वारा कमेटी बैल्हा पीलीभीत से आए अध्यक्ष गुरुदयाल सिंह, परमजीत सिंह व जरनैल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed