फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   retirement age will be 60 now

खुशखबरी: 60 साल में रिटायरमेंट का रास्ता साफ

Tue, 13 Aug 2013 10:50 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 13 Aug 2013 10:50 AM IST
विज्ञापन
retirement age will be 60 now

वित्त विभाग ने सोमवार को स्वशासी संस्थाओं में कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु 60 वर्ष तय करने का शासनादेश जारी कर दिया।

विज्ञापन


शासनादेश में गैर जरूरी पदों को समाप्त करने का भी निर्देश दिया गया है।

स्वशासी संस्थाओं को इस व्यवस्था को लागू करने से जुड़े दिशानिर्देशों का पालन करते हुए प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराने को कहा गया है।

गौरतलब है कि वित्त विभाग की अंतिम मंजूरी के बाद ही स्वशासी संस्थाएं अपने यहां रिटायरमेंट की आयु सीमा 60 साल कर सकेंगी। उम्मीद की जा रही है कि स्वशासी संस्थाओं में काम कर रहे 50 हजार कर्मचारियों को इससे फायदा होगा।

प्रदेश की डेढ़ दर्जन स्वशासी संस्थाओं के कर्मचारी अभी 58 वर्ष की उम्र में ही रिटायर हो जाते हैं। इन संस्थाओं से जुड़े कर्मचारी संगठन लंबे अरसे से राज्य कर्मियों की तरह रिटायरमेंट की आयु सीमा 60 वर्ष करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


1 अगस्त को कैबिनेट की बैठक में सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई। सचिव वित्त अजय अग्रवाल ने अब शासनादेश जारी कर स्वशासी संस्थाओं को इस संबंध में जरूरी कार्यवाही करने का रास्ता साफ कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव वित्त ने प्रमुख सचिवों और सचिवों से कहा है कि वे अपने नियंत्रण वाली स्वशासी संस्थाओं में इसके लिए तेजी से कार्यवाही कराएं।

इन विभागों में खुशी की लहर
•उत्तर प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी कल्याण संस्थान
•भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण
•राज्य ललित कला अकादमी
•ग्रेटर नोएडा
•लीडा
•जिला ग्राम्य विकास अभिकरण
•हिंदी संस्थान, संस्कृत संस्थान, उर्दू अकादमी, फखरुद्दीन अली अहमद मेमोरियल कमेटी, भाषा संस्थान और सिंधी अकादमी।
•मत्स्य पालक विकास अभिकरण
•संगीत नाटक अकादमी
•अयोध्या शोध संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed