{"_id":"ee884e17f0b4730ce14248bbbf4e0c27","slug":"retirement-age-for-khadi-gramodyog-board-employees-now-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 60 साल में रिटायर होंगे खादी ग्रामोद्योग बोर्ड कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 60 साल में रिटायर होंगे खादी ग्रामोद्योग बोर्ड कर्मी
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 06 Feb 2014 07:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड कैबिनेट ने बोर्ड के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 58 साल से बढ़ाकर 60 साल करने और राज्य कर्मचारियों की तरह सामान्य पुनरीक्षित वेतनमान देने के फैसले पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
इसके साथ सारे विवादों का पटाक्षेप भी हो गया। खादी ग्रामोद्योग बोर्ड ने शासन के 20 मई 1968 के एक आदेश के आधार पर 18 दिसंबर 2008 को अपने कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों की तरह 60 साल पर रिटायर करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
इसके पहले रिटायरमेंट उम्र 58 साल थी। बोर्ड ने इस फैसले को एक जनवरी 2006 से लागू किया था।
बाद में वित्त विभाग ने बोर्ड को स्वायत्तशासी संस्था मानते हुए बिना शासन की इजाजत लिए रिटायरमेंट की आयुसीमा 58 से बढ़ाकर 60 साल करने के फैसले पर पर आपत्ति जता दी।
विज्ञापन
इसके बाद मामला उलझ गया। बोर्ड शासन के आदेश पर फैसले का हवाला देकर आयुसीमा बढ़ाने को उचित ठहरा रहा था पर बात वसूली तक पहुंच गई।
इसके बाद मामला हाईकोर्ट पहुंच गया जिससे विभाग रिकवरी के फैसले का अनुपालन नहीं करा सका।
मामले में लिखापढ़ी ज्यादा गंभीर हुई तो परेशान बोर्ड कर्मियों ने शासन पर बोर्ड के फैसले की कार्येतर स्वीकृति दिलाने का दबाव बढ़ा दिया था।
बुधवार को कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर विचार हुआ। इस फैसले से बोर्ड कर्मियों ने राहत की सांस ली है।