फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Retired Judge not admitted in Trauma in KGMU.

KGMU: बेटा गिड़गिड़ाता रहा पर रिटायर जज को ट्रामा सेंटर में नहीं किया गया भर्ती, निजी अस्पताल लाए गए

Sat, 26 Aug 2023 01:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 26 Aug 2023 01:30 PM IST
सार

लखनऊ के केजीएमयू में एक रिटायर जज की हालत खराब होने के बावजूद उन्हें ऑक्सीजन बेड खाली न होने की बात कहकर लौटा दिया गया। मरीज को बलरामपुर अस्पताल में भी इमरजेंसी बेड नहीं मिला।

विज्ञापन
Retired Judge not admitted in Trauma in KGMU.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

केजीएमयू में भर्ती होने के लिए लाए गए बीमार रिटायर जज को नॉन पीजी जेआर  ने ऑक्सीजन बेड खाली न होने की बात कहकर वापस लौटा दिया। इस दौरान उनका बेटा डॉक्टरों के सामने गिड़गिड़ाता रहा पर कोई सुनवाई नहीं हुई। परिजन उन्हें लेकर बलरामपुर अस्पताल गए पर वहां भी उन्हें निराश होना पड़ा। जज को सरकारी एंबुलेंस से लाया गया था पर हर जगह से निराश होने के बाद परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। अब रिटायर जज की हालत स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन


रायबरेली के निराला नगर निवासी राम चंद्र शुक्ल रिटायर जज हैं। उनके पुत्र अनिल शुक्ल का कहना है कि पिता जी को हॉर्निया की पुरानी बीमारी है। शुक्रवार सुबह उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई तो उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने फेफड़ों में संक्रमण होने की बात कही और रायबरेली एम्स ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीतापुर जिले के 10 लोग ट्रेन में थे मौजूद, कई हुए घायल, दो की मौत की पुष्टि हुई
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मदुरै हादसे पर CM योगी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दी जाएगी दो-दो लाख की आर्थिक मदद


रायबरेली एम्स में डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती करने से मना कर दिया जिस पर परिजन उन्हें लेकर रात 10 बजे केजीएमयू पहुंचे। करीब आधे घंटे के इंतजार के बाद पर्चा बना तब एंबुलेंस से उतारकर उन्हें कैजुअल्टी ले जाया गया। यहां पर उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत बताई गई। बेड खाली न होने की बात कहकर उन्हें भर्ती करने से इनकार कर दिया गया।

पुत्र अनिल ने बताया कि पिताजी के शरीर में ऑक्सीजन का स्तर गिरता जा रहा था। केजीएमयू से लेकर उन्हें बलरामपुर अस्पताल ले गए पर वहां भी इमरजेंसी बेड नहीं मिला। उनकी हालत बिगड़ती जा रही थी तो उन्हें रात करीब 12 बजे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के बाद उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed