फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Retired deputy manager digital arrested for 28 hours, Rs 35.74 lakh recovered

Lucknow News: सेवानिवृत्त डिप्टी मैनेजर को 28 घंटे तक किया डिजिटल अरेस्ट, वसूले 35.74 लाख

Sat, 01 Jun 2024 05:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 01 Jun 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Retired deputy manager digital arrested for 28 hours, Rs 35.74 lakh recovered
लखनऊ। इंश्योरेंस कंपनी के सेवानिवृत्त डिप्टी मैनेजर नवीन चंद्र जोशी को 28 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट बनाकर 35.74 लाख की ठगी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, जालसाजों ने खुद को दिल्ली पुलिस का डीसीपी और हेड कांस्टेबल बताकर झांसे में लिया। फिर बैंक खाते में गैर कानूनी लेनदेन के मामले में गिरफ्तारी का भय दिखाकर रकम ऐंठ ली। उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जानकीपुरम विस्तार सेक्टर-4 निवासी नवीन चंद्र के मुताबिक, बीती 27 मई को सुबह नौ बजे उनके पास अंजान कॉल आई थी। फोनकर्ता ने खुद को दिल्ली के लाजपत नगर पुलिस स्टेशन का हेड कांस्टेबल संजय शर्मा बताया।
विज्ञापन

उसने कहा कि आपके नाम से लाजपत नगर के आईसीआईसीआई बैंक की शाखा में खाता है। इससे 25 लाख का गैरकानूनी लेनदेन हुआ है। इसके चलते आज से दिल्ली साइबर सेल आप से पूछताछ और जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन चंद्र के मुताबिक, आरोपी ने सहयोग न देने पर गिरफ्तार करने की बात कही तो वे सहम गए। इसके बाद जालसाज के कहने पर उन्होंने खुद को एक कमरे में जाकर बंद कर लिया।

इसके बाद 28 घंटे तक फर्जी डीसीपी ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर रखा। इस दौरान जालसाजों ने उनसे उनके सभी बैंक खातों की जानकारी ले ली। दबाव बनाकर दो बैंक खातों से 35.74 लाख निकलवा लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed