{"_id":"68221102c4d610d76a0a8282","slug":"retail-price-increase-of-dry-fruits-lucknow-news-c-13-1-lko1105-1198826-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हेडिंग - पाक का छुहारा, मुनक्का 25 फीसदी तक महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हेडिंग - पाक का छुहारा, मुनक्का 25 फीसदी तक महंगा
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑपरेशन सिंदूर :
हेडिंग - पाक का छुहारा, मुनक्का 25 फीसदी तक महंगा
क्रासर - पाकिस्तान व अफगानिस्तान का सूखा मेवा सड़क मार्ग से न आने से कीमतें और बढ़ेंगी
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। पहलगाम में हिंदुओं की हत्या के बाद भारत-पाक के बीच उत्पन्न तनाव से बाजार में खाद्य वस्तुओं के आयात-निर्यात पर असर और गहराता जा रहा है। पाकिस्तान एवं उसके करीब मुल्क जो सूखे मेवा भारत को आयात होता था, वह पूरी तरह से बंद हो गया है। इस आयात के जल्दी सामान्य होने के आसार भी नहीं हैं। इसके कारण सोमवार को एक बार फिर पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान के सूखे मेवा छुहारा एवं मुनक्का की कीमतें बढ़ गई हैं। दरअसल, सहालग के चलते कुछ मेवा की खपत बढ़ी है।
पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद सूखे मेवा की कीमतों में 10 से 15 फीसदी का उछाल हुआ था, जो सोमवार को बढ़कर 20 से 25 फीसदी हो गया है। लखनऊ किराना कमेटी के महामंत्री प्रशांत गर्ग ने बताया कि थोक मंडी में सूखे मेवा की कीमतें पहले ही 10 से 15 फीसदी तक बढ़ गई थी। प्रशांत ने बताया कि जब तक पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान का सूखा मेवा छुहारा, पिस्ता, अखरोट, मुनक्का आदि सड़क मार्ग से नहीं आएगा, तब तक कीमतें बढ़ती रहेंगी। प्रशांत ने यह भी बताया कि पाकिस्तान का रास्ता न खुलने पर यह सूखा मेवा वाया गुजरात व मुंबई पोर्ट के जरिए लखनऊ सहित सभी महानगरों में पहुंचेगा जिससे और महंगा होगा। विकल्प के रूप में दुबई से भी सूखे मेवे का आयात हो सकता है।
विज्ञापन
कीमत प्रति किलो रुपये में
मेवा 7 मई 12 मई
अखरोट 1100 1200
पिस्ता 1300 1400
मुनक्का 550 600
छुहारा 200 225
नोट : आंकड़ों का स्रोत किराना कमेटी