{"_id":"5daffb2e8ebc3e012c6546b8","slug":"retail-markets-of-crackers-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः 25 से चार दिन इन स्थानों पर सजेगा फुटकर पटाखा बाजार, यहां लगने वाली दुकानों को किया शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः 25 से चार दिन इन स्थानों पर सजेगा फुटकर पटाखा बाजार, यहां लगने वाली दुकानों को किया शिफ्ट
Wed, 23 Oct 2019 01:19 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Wed, 23 Oct 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में दीपावली पर शहरी व ग्रामीण इलाकों में 42 स्थानों पर 25 अक्तूबर से चार दिन फुटकर पटाखा बाजार सजेंगे। फुटकर बिक्री लाइसेंस प्राप्त करने वाले कारोबारी शुक्रवार 25 अक्तूबर को धनतेरस पर सुबह दस बजे से पटाखा बाजार में अपनी दुकानें सजा कर शाम से बिक्री शुरू कर सकेंगे।
इन दुकानों पर सोमवार शाम पांच बजे तक बिक्री हो सकेगी। यह जानकारी शस्त्र अनुभाग प्रभारी व एडीएम सिटी पश्चिम संतोष कुमार वैश्य ने दी। उन्होंने बताया कि फुटकर पटाखा बाजार के लिए क्षेत्रीय एसीएम अथवा एसडीएम व सीओ की गठित संयुक्त टीम द्वारा स्थलीय सर्वे के बाद 43 थाना क्षेत्रों के 37 स्थानों को प्रस्तावित तौर पर चिह्नित कर लिया है बचे हुए छह थाना क्षेत्रों में पटाखा बाजार स्थल का चयन बुधवार तक पूरा हो जाएगा।
जिला प्रशासन 24 अक्तूबर से पुराने पटाखा बिक्री लाइसेंसों का नवीनीकरण शुरू करेगा। सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम के साथ रस्तोगी इंटर कालेज के खेल मैदान में भी 25 से 28 अक्तूबर तक पटाखा बिक्री को 22 दुकानों को लाइसेंस जारी किया जाएगा।

मेट्रो रूट पर नहीं सजेगा कोई फुटकर बाजार
प्रतीकात्मक तस्वीर
एडीएम सिटी पश्चिम ने बताया कि शहर के मेट्रो रूट पर परंपरागत तौर पर सजने वाला कोई भी फुटकर पटाखा बाजार नहीं सजेगा। सुरक्षा के दृष्टिगत ऐसे चिह्नित स्थानों पर लगने वाले पटाखा बाजारों को नए स्थल का चयन कर शिफ्ट किया गया है।
इसके घेरे में एयरपोर्ट से लेकर ट्रांसपोर्टनगर, कृष्णानगर, आलमबाग, चारबाग, हुसैनगंज, हजरतगंज आईटी चौराहा, निशातगंज, महानगर, इंदिरा नगर व फैजाबाद रोड व मुंशी पुलिया रूट के इलाके चिह्नित कर पुराने पटाखा बाजार स्थल हटाए गए हैं।