फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Results for all Luacta posts

Lucknow News: लुआक्टा के सभी पदों पर आए नतीजे

Wed, 19 Nov 2025 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 19 Nov 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Results for all Luacta posts
लखनऊ विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ के चुनाव में जीते हुए पदाधिकारी
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ (लुआक्टा) के अलग-अलग पदों पर हुए चुनाव के सभी नतीजे मंगलवार को जारी हुए। 889 वोटर के सापेक्ष कुल 888 शिक्षकों ने वोट डाले। सोमवार रात तीन बजे तक हुई मतगणना के बाद परिणाम जारी किए गए। अध्यक्ष पद के लिए प्रो. मनोज पांडेय को 711 और प्रतिद्वंद्वी प्रो. सिद्धार्थ सिंह को 176 वोट मिले। डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि शिक्षकों ने पांचवीं बार उन पर भरोसा जताया है। वह शिक्षकों की हर समस्या को सरकार के सामने उठाते रहेंगे।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद के लिए दो पदों के सापेक्ष छह प्रत्याशी मैदान में थे। प्रो. नरेंद्र सिंह को 261 वोट, डॉ. मो. हबीब को 253, डॉ. संजय कुमार सिंह को 221, डॉ. मोहसिन रजा को 220, डॉ. सौरभ कुमार को 189 और इंद्र पाल को 182 वोट मिले। डाॅ. नरेंद्र सिंह व मो. हबीब को निर्वाचित घोषित किया गया। अन्य जिलों से डॉ. प्रवीण सिंह मेजर को 438, डाॅ. श्रीकांत उपाध्याय को 240 और डाॅ. अनिल कुमार यादव को 88 वोट मिले।
विज्ञापन

महामंत्री पद के लिए प्रो. अंशु केडिया को 489 और डॉ. अमित कुमार राय को 398 वोट मिले। संयुक्त मंत्री के तीन पदों पर हुए चुनाव में डॉ. वाहिद आलम को 534, डॉ. पूजा दुबे को 380, और डॉ. अरविंद बहादुर सिंह को 310 वोट मिले। इसमें डॉ. वाहिद और डॉ. पूजा दुबे को निर्वाचित घोषित किया गया। जिलों से आरक्षित पद पर डॉ. शिवाकांत को 390 और डॉ. वीरेंद्र सिंह को 379 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. कीर्ति प्रकाश तिवारी को 499, डॉ. श्रवण कुमार गुप्ता को 386 वोट मिले। डॉ. कीर्ति 113 वोट से विजयी हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदस्य के तौर पर ये चुने गए निर्विरोध

- कमलजीत मणि मिश्र, नूरबानो, डॉ. रमेश कुमार यादव, डॉ. सुरेंद्र मणि त्रिपाठी, प्रो. संजय भारती।

जिलों से इन्हें चुना गया

लखीमपुर जिले के लिए जिला अध्यक्ष, प्रो. संजय कुमार, जिला उपाध्यक्ष, डॉ. मानवेंद्र यादव, जिला महामंत्री डॉ. अमित सिंह, जिला संयुक्त मंत्री पद पर विमलेश को चुना गया। सीतापुर जिले के लिए डाॅ. सुनील कुमार जिलाध्यक्ष, डाॅ. अजय कुमार वर्मा को जिला उपाध्यक्ष, डाॅ. विकास सिंह को जिला महामंत्री और डाॅ. श्रेया को जिला संयुक्त मंत्री पद के लिए चुना गया। रायबरेली जिले के लिए डाॅ. अजेंद्र प्रताप सिंह जिला उपाध्यक्ष, डाॅ. सुमित जिला संयुक्त मंत्री पद के लिए चुने गए। हरदोई जिले के लिए लिए डाॅ. विनयशील को जिला अध्यक्ष पद पर चुना गया।


शिया पीजी कॉलेज में डॉ. मनोज व अंशु के प्रवेश पर रोक
शिया पीजी काॅलेज टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. सरताज शब्बर रिजवी ने लुआक्टा चुनाव में व्यापक पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने मंगलवार को बैठक में प्रस्ताव पास कर प्रो. मनोज पांडेय व महामंत्री प्रो. अंशु केडिया पर शिया पीजी कॉलेज में प्रवेश पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed