{"_id":"6a4fafbcfb5ff706770e7550","slug":"results-announced-of-lucknow-university-lucknow-news-c-13-1-lko1020-1820874-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लविवि में बीए और एमए समेत 15 विषयों का रिजल्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लविवि में बीए और एमए समेत 15 विषयों का रिजल्ट जारी
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2025-26 सम सेमेस्टर परीक्षा के तहत स्नातक व परास्नातक स्तर के 15 विषयों का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर इसे देख सकते हैं। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक की ओर से सूचना जारी कर दी गई है।
परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि बीए एनईपी चतुर्थ, बीए व बीएससी योगा दूसरे, चतुर्थ व छठे, बीपीएड शारीरिक शिक्षा चतुर्थ सेमेस्टर के नतीजे घोषित हुए हैं। इसी तरह एमए व एमएससी योग चतुर्थ, एमए एआईएच ग्रुप-ए व बी, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान और एमएससी प्राणिशास्त्र चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षाफल विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।