फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Result of B.Ed entrance exam released exam was done in 1089 centers of 73 districts of UP

बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 357701 अभ्यर्थी हुए थे सम्मिलित

Sat, 05 Sep 2020 05:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 05 Sep 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
Result of B.Ed entrance exam released exam was done in 1089 centers of 73 districts of UP
Result - फोटो : social media

लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा नौ अगस्त को आयोजित की गई संयुक्त प्रवेश-परीक्षा बीएड-2020-22 का रिजल्ट शनिवार को जारी कर दिया गया। प्रवेश समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेयी ने कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय को रिजल्ट सौंप दिया।

विज्ञापन


प्रवेश-परीक्षा परिणाम लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.lkouniv.ac.in पर देखा जा सकता है। राज्य समन्वयक ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में कुल 4,31,904 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 3,57,701 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 74,203 अभ्यर्थी दोनों पालियों की परीक्षा में अनुपस्थित रहे। कुल पांच अभ्यर्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पाए गए। इनका परीक्षाफल निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


3,56,946 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा की दोनों पालियों में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन ऑफ-कैम्पस काउन्सिलिंग प्रक्रिया की सम्भावित तिथि एवं काउन्सिलिंग सम्बन्धित विवरण वेबसाइट पर जल्द ही जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को विभिन्न महाविद्यालयों में सीटों का आवंटन उनके द्वारा मूल आवेदन पत्र में भरे गए विषय वर्ग के अनुसार किया जाएगा। किसी भी दशा में, किसी भी स्तर पर विषय-वर्ग परिवर्तन संभव नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीपीएससी : दस तरह के पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आज से

वहीं, उत्तर प्रदेश शासन के अधीन 10 प्रकार के पदों पर सीधी भर्ती के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) शनिवार को इन भर्तियों के लिए विस्तृत विज्ञापन जारी करेगा। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार आवेदन केवल ऑनलाइन ही लिए जाएंगे। आवेदन शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि एक अक्तूबर और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि पांच अक्तूबर निर्धारित की गई है। 

जिन पदों के लिए आवेदन लिए जाने हैं, उनमें उत्तर प्रदेश सचिवालय विधायी विभाग सेवा के तहत विधीक्षण अधिकारी, पशुपालन विभाग के तहत पशु चिकित्साधिकारी, भू-तत्व एवं खनिकर्म विभाग में खान अधिकारी, चिकित्सा शिक्षा विभाग (एलोपैथी) में सहायक आचार्य (विभिन्न विशिष्टता), चिकित्सा शिक्षा विभाग (एलोपैथी) में प्रधानाचार्य, कर्मचारी राज्य बीमा योजना श्रम चिकित्सा सेवाएं में चिकित्सा अधिकारी (एलोपैथी), सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो में संयुक्त निदेशक, सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो में उप निदेशक, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग में सहायक नियोजक, जिला पंचायत (केंद्रीय संक्राम्य) संवर्ग में अभियंता जिला पंचायत के पद शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed