फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Responsibility also entrusted to four central ministers of Rae Bareli and Mainpuri

Lok Sabha Election 2024: रायबरेली और मैनपुरी को भेदने में ताकत लगाएगी भाजपा, चार केंद्रीय मंत्रियों को भी जिम्मेदारी सौंपी

Thu, 30 Jun 2022 11:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 30 Jun 2022 11:47 AM IST
सार

अब भाजपा रायबरेली और मैनपुरी को भेदने में ताकत लगाएगी। इसके लिए पार्टी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह और केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी को इसकी कमान सौंपी है।

विज्ञापन
Responsibility also entrusted to four central ministers of Rae Bareli and Mainpuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

आजमगढ़ और रामपुर उप चुनाव जीतने के बाद भाजपा अब कांग्रेस के गढ़ रायबरेली और सपा के गढ़ मैनपुरी को भेदने में जुटेगी। बुधवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित विपक्ष के कब्जे वाली 14 लोकसभा क्षेत्रों के जिला प्रभारी, जिला संयोजकों और विधानसभा क्षेत्र संयोजकों की बैठक में इन सीटों पर 2024 में कमल खिलाने के लिए रणनीति पर मंथन किया। 
विज्ञापन


पार्टी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह और केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी को इसकी कमान सौंपी है।
विज्ञापन


बैठक के लिए भाजपा के लिए राष्ट्रीय मुख्यालय से आए राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि मुरादाबाद, संभल और मैनपुरी पर सपा, बिजनौर, अमरोहा, अंबेडकरनगर, गाजीपुर, घोसी, जौनपुर, लालगंज, नगीना, सहारनपुर और श्रावस्ती लोकसभा सीट पर बसपा और रायबरेली में कांग्रेस का कब्जा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन 14 सीटों पर विपक्षी दलों के सांसद हैं, उनमें से मैनपुरी और रायबरेली को छोड़कर शेष 12 सीटें लोकसभा चुनाव 2014 में भाजपा ने जीती थी। उन्होंने कहा कि उन 12 लोकसभा क्षेत्रों में मेहनत करने से 2024 में वहां फिर कमल खिलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मैनपुरी और रायबरेली सीट पर अभी तक भाजपा ने चुनाव नहीं जीता है, इस लिहाज से इन दोनों सीटों पर जीत के लिए भाजपा को कड़ी मेहनत करनी होगी।

प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि 14 लोकसभा क्षेत्रों में स्थित विधानसभा क्षेत्रों में भी पार्टी ने संयोजक नियुक्त किए है। उन्होंने कहा कि लोकसभा प्रभारी, लोकसभा संयोजक और विधानसभा संयोजक लगातार क्षेत्र में प्रवास कर 2019 के चुनाव परिणाम की बूथवार समीक्षा करेंगे। 

उन्होंने कहा कि 2024 में इन लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव जीत के लिए सरकार और संगठन के स्तर से क्या-क्या किया जा सकता है इसकी भी योजना बनाएंगे। लोकसभा क्षेत्रों में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से लगातार संपर्क करने के साथ वहां के प्रबुद्ध और प्रभावशाली लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ा जाएगा। 

लोकसभा क्षेत्रों में बूथ समितियों को मजबूत किया जाएगा और बूथ समिति में उस क्षेत्र की सभी प्रमुख जातियों के प्रभावशाली लोगों को सदस्य बनाया जाएगा। बैठक में पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह, राज्यमंत्री जसवंत सैनी और पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री भी करेंगे दौरे
पार्टी सूत्रों के मुताबिक आगामी दिनों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इन 14 लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इन लोकसभा क्षेत्रों में प्रदेश सरकार की ओर से विकास परियोजनाओं के तहत विकास कार्य कराए जाएंगे। वहीं जनता से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान होगा। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त केंद्रीय मंत्री भी इन क्षेत्रों का दौरा कर संगठनात्मक बैठकें करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed