फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Resolving traders' issues is possible through a strong organization: Sanjay Gupta

मजबूत संगठन से व्यापारियों की समस्याओं का समाधान संभव : संजय गुप्ता

Wed, 09 Sep 2026 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Resolving traders' issues is possible through a strong organization: Sanjay Gupta
नई कार्यकारिणी के चुने गए पदाधिकारी।
लखनऊ। व्यापारियों को एकजुट रहना चाहिए। मजबूत संगठन के जरिये ही समस्याओं का समाधान संभव है। ये बातें उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहीं। वह अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को जनता मार्केट, मलिक टिंबर चौराहा, गोमतीनगर के व्यापारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, जनता मार्केट गोमतीनगर इकाई का गठन किया, जिसमें रमेश कुमार सिंह को अध्यक्ष, अनुज कुमार वर्मा को वरिष्ठ महामंत्री, सत्यनारायण तिवारी को महामंत्री और नरेंद्र कुमार वर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन


नई इकाई में सुशील कुमार सोनी उपाध्यक्ष, गिरीश कुमार सिंह मंत्री, कुलदीप वर्मा संयुक्त मंत्री, राम गुप्ता और मोहम्मद सैफ संगठन मंत्री चुने गए। शंकरी लाल पटवा को संरक्षक बनाया गया। अजय कुमार शुक्ला, पुष्पा साहू, रवि चंद उमराव, मोहम्मद अफजाल, मोहम्मद शमशुल और माला गुप्ता कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही जनता मार्केट में इकाई का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed