{"_id":"609d15208ebc3ed1e853e22a","slug":"residents-will-get-health-updates-on-wats-app-about-their-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कोविड मरीजों के परिजनों को व्हाट्सएप पर मिलेगी सेहत की जानकारी, दिया जाएगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कोविड मरीजों के परिजनों को व्हाट्सएप पर मिलेगी सेहत की जानकारी, दिया जाएगा प्रशिक्षण
Thu, 13 May 2021 05:31 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 13 May 2021 05:31 PM IST
सार
कोविड हॉस्पिटल में भर्ती मरीज के परिजन अक्सर शिकायत कर रहे हैं कि हेल्थ बुलेटिन के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने भी नाराजगी जताई थी और निर्देश दिया था कि संबंधित अस्पताल से हर हाल में तीमारदारों को मरीज की सेहत के बारे में जानकारी दी जाए।
विज्ञापन
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड हॉस्पिटल में भर्ती मरीज के बारे में उसके परिजनों को व्हाट्सएप पर जानकारी दी जाएगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रदेश में सूचना देने के संबंध में सेटअप तैयार करने को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
कोविड हॉस्पिटल में भर्ती मरीज के परिजन अक्सर शिकायत कर रहे हैं कि हेल्थ बुलेटिन के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने भी नाराजगी जताई थी और निर्देश दिया था कि संबंधित अस्पताल से हर हाल में तीमारदारों को मरीज की सेहत के बारे में जानकारी दी जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की नाराजगी को देखते हुए अब सभी मरीजों के तीमारदारों को पंजीकृत व्हाट्सएप नंबर पर मरीज के बारे में प्रतिदिन जानकारी देने की तैयारी है। इसे लेकर चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशक ले सभी मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्य, कुलपति और निदेशक को निर्देश दिया है।
विज्ञापन
इसके तहत हर कोविड हॉस्पिटल प्रतिदिन सुबह सात बजे और शाम छह बजे एक्सेल शीट पर हर मरीज की स्थिति की रिपोर्ट तैयार करेंगे। इसमें डिस्चार्ज होने, मृत होने, रेफर होने और वर्तमान स्थिति के बारे में जिक्र किया जाएगा। यह रिपोर्ट कोविड कंट्रोल रूम भेजी जाएगी। यहां से ऑनलाइन संबंधित मरीज के परिजन को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा जाएगा।
यह मैसेज उस मोबाइल पर जाएगा जो भर्ती कराते समय पंजीकृत कराया गया है। तीमारदारों को यह सूचना सुबह 8-9 के बीच और शाम को 7-8 के बीच दी जाएगी। इसके अलावा हॉस्पिटल से जरूरत पड़ने पर तीमारदार अलग से भी सूचना ले सकेंगे।